पुल के रुके काम को पूरा कराने आजम खान ने निकाला अब धरने का अनोखा तरीखा

रामपुर/सीतापुर। हमेशा लीक से ​हटकर बयान देने और विरोध करने के कुछ अलग तरीके इस्तेमाल करने वाले आजम खान ने अब फिर धरने के लिए अजीबो-गरीब तरीका निकाला है। आजम ने कहा है कि डिप्टी सीएम के आगमन के मौके पर वे ​लालपुर पुल की रेत गांधी समाधि के कुल्हड़ में रखवायेंगे।

news

सपा सरकार में मंत्री रह चुके आजम ने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीतापुर जो कि रामपुर की ससुराल है, वहां पुलिस की जूतों से पिटाई की गई, तो रामपुर वाले भी कहां पीछे रहते। यहां के भाजपाईयों ने दरोगा का हाथ तोड़कर अपाहिज बना दिया। यह बेशर्म और गुण्डों बदमाशों की सरकार है।''
''भाजपा सरकार इस पुल को नहीं बनायेगी, क्योंकि यह दोगले चरित्र के लोग हैं। सीबीआई, आरबीआई के अंजाम को देकर देश की अर्थ व्यवस्था के अंजाम का अंदाजा लगाया जा सकता है।''

बकौल आजम, जिले में तीन नवम्बर को दो उप मुख्यमंत्रियों के आने पर लालपुर पुल की रेत साइकिलों के माध्यम से लेजाकर गांधी समाधि पर कुल्हड़ में रखी जायेगी।''
बता दें कि आजम हाल ही सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय से तहसील टाण्डा को जोड़ने वाले अर्ध निर्मित पुल के नीचे कोसी की खादर में पहुंचे। इस दौरान अर्ध निर्मित पुल के पिलर पर चढ़कर आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम और समर्थकों ने अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि पिलर पर आजम खां ने भी सीढ़ी से पैर चढ़कर पिलर पर जाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+