Azam Khan की रिहाई पर Akhilesh Yadav बोले, 'हमारी सरकार बनेगी और सारे झूठे मुकदमे वापस लेंगे'
Azam Khan Release: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। अपने दोनों बेटों के साथ वह रिहाई के बाद सीधे रामपुर में अपने आवास की ओर रवाना हो गए हैं। पार्टी के बड़े नेता की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उनकी रिहाई की बहुत खुशी है। इस दौरान योगी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए की ताकत देखकर बीजेपी बुरी तरह से घबरा गई है। उन्होंने योगी सरकार के जाति सम्मेलन नहीं कराए जाने और एफआईआर समेत सरकारी कागजों में जाति का उल्लेख नहीं करने पर भी निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने कहा, 'आजम खान को झूठे मुकदमों में फंसाया गया और लगभग दो साल तक जेल में बंद रखा गया है। हम सबको बता देना चाहते हैं कि जब हमारी सरकार बनेगी तो सबका हिसाब होगा। आजम खान पर लगे सारे झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।' पार्टी के सीनियर नेता शिवपाल यादव ने भी आजम की रिहाई पर खुशी जाहिर की है।

Akhilesh Yadav ने बीजेपी सरकार को दी चेतावनी
आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बीजेपी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी की ये सरकार पीडीए की ताकत देखकर घबरा गई है। हम आजम खान की रिहाई के फैसले के लिए कोर्ट का धन्यवाद करना चाहते हैं। समाजवादियों को पहले से ही यह भरोसा था कि कोर्ट से न्याय होगा। हम सब जानते हैं कि भ्रष्टाचार के झूठे मुकदमे दायर कर हमारे लोगों को फंसाया जा रहा है।'
अखिलेश ने यह भी कहा, 'मैं खुले तौर पर कहता हूं कि हमारी सरकार बनेगी और ये सारे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएंगे।' योगी सरकार के जाति संबंधी फैसले पर अखिलेश ने कहा कि जाति से हमारा पहला भावात्मक लगाव होता है। जाति के आधार पर घर और मंदिर नहीं धुलवाने चाहिए। मैंने जब सीएम आवास खाली किया था, तो उसे धुलवाया गया था।
यह भी पढ़ें: Azam Khan: 23 महीनों बाद आज जेल से बाहर आए आजम खान! 72 मामलों में रिहाई परवाने के बाद भी क्यों हो रही थी देरी?
Azam Khan पर हैं कई गंभीर मामलो में आरोप
समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान पर जमीन मामले में धोखाधड़ी करने, फर्जी सर्टिफिकेट, मारपीट, धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर मुर्गी चुराने समेत कई बड़े केस दर्ज हैं। उन पर यूनिवर्सिटी बनाने के लिए गलत तरीके से जमीन कब्जा करने का भी आरोप है। 23 महीने जेल में रहने के बाद अब वह रिहा हुए हैं। आजम की पत्नी और बेटों पर भी कई आपराधिक मामलों में के चल रहा है।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सपा नेता Azam Khan को जमानत मिलने के बाद रिहाई संभव, बढ़ी सियासी हलचल












Click it and Unblock the Notifications