भारत से गायों को एयरलिफ्ट करके कतर भेजा जा रहा- आजम खान

आजम खान ने केंद्र सरकार को पर गोहत्या पर साधा निशाना, बोले गायों को कतर एयरलिफ्ट करके भेजा जा रहा है।

लखनऊ। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। इस बार आजम खान ने गोहत्या पर चल रहे विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय गायों को एयरलिफ्ट करके कतर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब गायों को कटवाना ही है तो उन्हें कतर भेजने की क्या जरूरत है, उन्हें भारतीय कसाइयों को ही दे दीजिए।

azam khan

आजम खान ने यह बयान कतर के कारोबारी मोताज अल खैय्यात के बयान के बाद कही है, मोताज अली ने दावा किया था कि भारत से 4000 गायें एयरलिफ्ट करके कतर भेजी गई हैं, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन गायों को कतर में दूध की कमी नहीं हो इसलिए भेजा गया है। लेकिन आजम खान ने इससे इतर इस मामले में कहा कि सरकार कान को घुमाकर पकड़ रही है, ऐसा करने की बजाए कान सीधा ही पकड़ लो।

इसे भी पढ़ें- यूपी में खुलेआम बिक रहा है सिंथेटिक चावल, खाते ही लोग हो जा रहे बीमार

गोरक्षकों पर निशाना साधते हुए आजम ने कहा कि अब कहां है वो गोरक्षक, गोमाता के भक्त, जो गरीबों को गाय पालने ले जाने पर जान से मार देते थे। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि कतर से एक इस्लामिक देश है, ऐसे में वहां गायों को भेजने की बजाए उन्हें श्रीलंका या नेपाल भेजा जाए। आजम का यह बयान उनके निजी पीआरओ की ओर से जारी किया गया है। गौरतलब है कि दूध की कमी से निपटने के लिए पहली बार ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से 4000 गायों को एयरलिफ्ट किया जाएगा, जिसका जिम्मा कारोबारी मोताज अल को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+