योगी के मंत्री बोले, 'महिलाओं के बारे में अश्लील बयान देते हैं आजम खान'
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने रामपुर छेड़खानी केस पर आजम खान के बयान की आलोचना करते हुए उसे अश्लील कहा।
हरदोई। केंद्र सरकार के तीन वर्ष पर उसकी उपलब्धियों का बखान करने हरदोई पहुंचे यूपी सरकार के औधोगिक मंत्री सतीश महाना ने विपक्षियों पर जम कर निशाना साधा।

इसके अलावा उन्होंने जल्द ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि अभी उन्हें 2 माह ही हुआ, सूबे में सरकार बनाये जल्द ही अपराध पर अंकुश लगेगा।
पूर्व मंत्री आजम खान के रामपुर में हुए घटनाक्रम पर यूपी सरकार के खिलाफ दिए गए बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि आज़म खान के माताओं-बहनों से संबंधित बयान बड़े खराब होते थे, उसमें अश्लीलता झलकती थी। जिन्होंने माताओ बहनो का कभी सम्मान नहीं किया अब उन्हें माताओ-बहनों की चिंता हो रही है, ये बड़े आश्चर्य की बात है।
सपा के प्रदर्शन पर बोलते हुए मंत्री सतीश महाना ने कहा कि उनके पास कुछ बचा नहीं है 50 से कम सीटों पर आ गये। कहते थे कि गठबंधन से 300 से ज़्यादा सीटों पर सरकार बनाएंगे, वो अपने कुकर्मो से पहले मान गए थे कि सरकार में नहीं आना, जिन्होंने 5 साल प्रदेश को लूटा अब वो प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तो परेशानी उनको होगी जब हम अपराधियों पर नकेल कसेंगे तब वो कहेंगे कि अपराधियों को नहीं, हमारे कार्यकर्ताओ को पकड़ रहे।












Click it and Unblock the Notifications