भाजपा अगर ताजमहल गिरा दे तो 2019 का चुनाव भी जीत जाएगी: आजम खान
भाजपा ने जिस तरह पिछले चुनाव में बाबरी मस्जिद को मुद्दा बनाकर जीता उसी तरह से फिर भाजपा चुनाव जीत सकती है, आजम ने कहा की भाजपा अगर ताजमहल गिरा देगी तो 2019 का चुनाव भी जीत जाएगी।
मेरठ। मेरठ के किठौर विधानसभा सीट में नगर पंचायत दर्जा दिलाने पर भूमिखा निभा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान यहां पहुंचे। मेरठ पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादों का सुर मिलाया। आजम खान ने देश के बड़े बादशाह और प्रदेश के छोटे बादशाह पर जमकर बरसे। मंच से निशाना साधते हुए आजम ने मोदी और योगी पर जमकर निशाना साधा। अंजाम ने कहा कि सेल्फी कि वजह से देश मे रोज़ साढ़े तीन हज़ार लोगों की मौत होती है। आजम ने योगी के अयोध्या में दिवाली मनाने पर तंज कसते हुए कहा की छोटे बदमाश ने जिस तरह से भव्य दिवाली मनाई है, उसही तरह से ईद क्रिसमस और अन्य धर्मों के त्योहार भी योगी को मनाने चाहिए। विधायक संगीत सोम के बयान पर आजम ने पलटवार करते हुए कहा कि जो मीट का कारोबार करता है वो ताजमहल को गाली देता है। आजम ने कहा की गुलामी की सारी निशानिया मिटा देनी चाहिए। आज ताजमहल को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है कि कैसे लोग हैं की जो मोहब्बत की निशानी को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ताजमहल के नाम से अगर हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता है तो ऐसे ताजमहल की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा ने जिस तरह पिछले चुनाव में बाबरी मस्जिद को मुद्दा बनाकर जीता उसी तरह से फिर भाजपा चुनाव जीत सकती है, आजम ने कहा की भाजपा अगर ताजमहल गिरा देगी तो 2019 का चुनाव भी जीत जाएगी।

एक साल पहले गांव शाहजहांपुर को सपा शासन में नगर विकास मंत्री रहे आजम खां द्वारा शाहजहांपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के बाद पहली बार शाहजाहंपुर आए पूर्व मंत्री के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। जिसमे उन्होनें सभा को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार को विफल बताया। लोगों को संबोधित करते हुए आजम खां ने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकार के अधिकारी बेलगाम जनता का खून चूसने में लगे हैं। पूर्व मंत्री ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी पर भड़ास निकाली और कहा कि जनता से झूठ बोलकर वोट लिया और अपने वादों पर खरे नहीं उतरे।
बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा और प्यार जैसा शब्द सीएम और पीएम के लिए सिर्फ ढिढोरा हैं। जिसके अपने बीवी बच्चे नहीं होते वो प्यार का अर्थ क्या जानेगा। जीएसटी ने देश में व्यापारियों को चौपट कर दिया। लोग भिखारी के कगार पर पहुंच गए है। प्रेस वार्ता में विधायक संगीत सोम द्वारा पूर्व दिनों दिए गए ताजमहल के बयान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो खादी का चोला पहनकर मीट का कारोबार चलाते हुए उनके लिए ये भाषण देना शोभा नहीं देता। ये जनता सब जानती है। सपा सरकार ने विकास किया है बयानबाजी नहीं।












Click it and Unblock the Notifications