जया प्रदा ने की अलाउद्दीन खिलजी से तुलना तो आजम खान ने क्या दिया जवाब?
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में बिलारी विधानसभा से सपा विधायक फहीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने शिरकत की। इस दौरान मंच से बोलते हुए आजम खान ने रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नाचने गाने वालों के मुंह लगेंगे तो सियासत कैसे करेंगे।

आजम खान ने कार्यक्रम में कहा कि नाचने गाने वालों के लिए हम क्यों अपना दिल जलाने चलेंगे। आजम खान जया प्रदा के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वो पद्मावत देख रही थीं तो अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को देखकर उनको आजम खान की याद आ रही थी जिन्होंने चुनावों को दौरान उनको परेशान किया था।
आजम खान ने पद्मावत और खिलजी का जिक्र करते हुए कहा कि सुना है कि पद्मावत में खिलजी का रोल बहुत बुरा है। जया प्रदा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अभी एक नाचने वाली ने खादिम के बारे में कुछ कहा है, अब बताओ नाचने गाने वालों के मुंह लगेंगे तो सियासत कैसे करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications