पीएम को अल्लाहु-अकबर का नारा भी लगाना चाहिए: आजम खान
बोले आजम, पीएम पूरे देश का होता है किसी खास संप्रदाय का नही।
उत्तर प्रदेश। सपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान ने सार्वजनिक मंच से पीएम मोदी के 'जय श्री राम' का नारा लगाने की आलोचना की है। वहीं उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर भी सरकार की आलोचना की है।

दशहरा के मौके पर लखनऊ में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने जय श्री राम का नारा लगाया था। इस पर आजम खान का कहना है कि पीएम किसी एक जाति या धर्म का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। ऐसे में वो दूसरे धर्मों के नारे भी मंच से लगाते।
आजम खान ने कहा कि अगर पीएम श्रीराम के नारा लगाते हैं तो उन्हें नारा-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर भी अपने भाषणों में बोलना चाहिए।
शादी कैसे होगी, तलाक कैसे ये काम सरकार का नहीं
आजम खान ने कहा कि ना सिर्फ जय श्री राम और नारा-ए-तकबीर बल्कि 'वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह' का नारा भी लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम पूरे देश के हैं। आजम ने अयोध्या श्रीराम का स्मारक बनावाने के लिए भी भाजपा की आलोचना की।
आजम खान ने तीन तलाक को लेकर हो रही बहस पर कहा कि जो काम जिसका है उसी पर छोड़ दिया जाए। आजम ने कहा कि तलाक और शादी कैसे होगी इसे पर्सनल बोर्ड को ही तय करने देना चाहिए।
आजम खान ने समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान पर कहा कि जो नुकसान होगा उसे उठाना ही पडे़गा। हाल ही एक मीडिया नोट के जरिए सपा की कलह पर वार करने वाले आजम ने अब इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा।












Click it and Unblock the Notifications