अब कैसी है सपा नेता आजम खान की हालत? तस्वीर आई सामने

नई दिल्ली, 19 जुलाई: जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। जिस वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ढाई महीने तक उनका इलाज चला। इसके बाद जैसे ही उनकी हालत में सुधार हुआ, वैसे ही पुलिस-प्रशासन ने उन्हें दोबारा से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया, लेकिन सोमवार को उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक से कम हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए आजम को लखनऊ के मेंदाता अस्पताल लाया गया। वहां से अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें आजम काफी ज्यादा बीमार लग रहे हैं।

Azam Khan

आजम खान की उम्र 72 साल है, लेकिन जेल जाने से पहले वो खुद को काफी मेनटेन रखते थे। अब डेढ़ साल जेल में बिताने के बाद उनकी हालत बुजुर्गों जैसी हो गई है। तस्वीर में वो काफी असहाय नजर आ रहे, जिस वजह से उनकी तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। साथ ही सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने उनकी नई तस्वीर को साझा कर योगी सरकार पर उन्हें टॉर्चर करने का आरोप लगाया।

क्या कह रहे डॉक्टर?
मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार 3.30 बजे के करीब आजम खान को उनके अस्पताल लाया गया था। उस दौरान उनको सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी की शिकायत थी। इसके बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम को आजम की निगरानी में लगाया गया है, जिस वजह से अब हालत स्थिर बनी हुई है।

Azam Khan

जयंत चौधरी ने की ये कामना
वहीं आजम खान की तस्वीर सामने आने के बाद आरलेडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि रामपुर से सांसद आजम खान साहब की तबीयत नाजुक बताई गई है। मैंने कुछ दिनों पहले उनके परिवार से वार्ता कर अपने भाव व्यक्त किए थे। आशा करता हूं जल्द वो स्वस्थ्य होकर घर, अपने लोगों के बीच लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+