Ram Mandir: अयोध्या पहुंची 45 किलो की रामायण, 1 लाख 65 हजार है कीमत, जानें क्या है इसमें खास

Ramayana worth Rs 1,65,000 displayed in Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इस दिन रामलला के बाल रूप, उनके उत्सव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर अनुष्ठान भी शुरू हो चूका है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसी बीच यहां 45 किलो की रामायण, जिसकी कीमत 1 लाख 65 हजार रुपए है, को डिस्प्ले के लिए लगाया गया है।

Ramayana worth Rs 165000

अयोध्या की चमक-दमक और रामलला के आगमन को लेकर लोग उत्साहित हैं। इस चहल-पहल में 45 किलो ये यह रामायण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह रामायण 3 बॉक्स में आती है। यह रामायण बेहद खास चीजों से तैयार की गई है। खूबसूरत डिजाइन वाली यह रामायण बॉक्स की तरह दिखती है जिसमें तीन दराज बने हुए हैं। हर दराज में एक किताब है।

बॉक्स के ऊपर का हिस्सा रिहाल का आकर ले लेता है जिसपर किताब को रख कर पढ़ा जा सकता है। इस रामायण के बाहरी बॉक्स को तैयार करने के लिए अमेरिकी अखरोट की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। जबकि किताब के कवर के लिए इंपोर्टिड मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी देखें: Ram Mandir: क्या होती है प्राण-प्रतिष्ठा? 22 जनवरी को ही क्यों हो रही है ये पूजा? क्या है मुहूर्त ?

इस किताब के पन्नों पर अक्षरों को उकेरने के लिए जापान की ऑर्गेनिक इंक का प्रयोग किया गया है। जबकि इस किताब के पन्नों के रूप में जिस कागज का उपयोग किया गया है वो कागज फ्रांस का है। ये कागज पूरी तरह से एसिड फ्री है। यह एक तरह का पेटेंट पेपर है जिसका इस्तेमाल सिर्फ इसी किताब के लिए किया गया है। यह पेपर बाजार में उपलब्ध नहीं है।

पढ़ने वाले के बेहतर अनुभव के लिए इसके हर पन्ने को अलग तरह से डिजाइन किया गया है। इसके निर्माताओं का कहना है कि यह किताब 400 साल तक चल सकती है। मीडिया से बात करते हुए इसके निर्माता ने कहा, "हम अपनी खूबसूरत रामायण के साथ यहां टेंट सिटी अयोध्या में पहुंचे हैं। इसमें बहुत सारे गुण हैं और यह दुनिया की सबसे महंगी रामायण है। आप कह सकते हैं कि सबसे सुंदर रामायण अयोध्या में है। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपए है।"

यह भी देखें: Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले सामने आई पहली पूरी तस्वीर, देख कर मंत्र मुग्ध हुए भक्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+