दीपोत्सव मनाने के लिए अयोध्या पूरी तरह तैयार, जलाए जाएंगे 12 लाख से अधिक दीये, इस बार आधे घंटे तक जलेंगे दीपक
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या इस साल भी दीपावली से पहले दीपोत्सव मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 12 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार 23 अक्टूबर को अयोध्या में राम की पैड़ी घाटों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। सीएम योगी इस बार छठा दीपोत्सव मनाएंगे। अयोध्या, लखनऊ, गोंडा और अन्य जिलों से लाए जा रहे मिट्टी के बर्तनों में दीपक जलाए जाएंगे।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दीप 30 मिनट से ज्यादा समय तक जलेंगे। पहले दीये जल्दी ही बुझ जाते थे। 30 मिलीलीटर के बजाय लगभग 40 मिलीलीटर तेल का उपयोग किया जाएगा, ताकि यह अधिक समय तक जल सके। पिछले साल दीपोत्सव के दौरान करीब 9 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए थे।
यहां भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर के प्रधान पुजारी ने 'आदिपुरुष' को बैन करने की मांग की, कहा- 'फिल्म बनाना अपराध नहीं पर...'

Click it and Unblock the Notifications