Ram Mandir: 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा...राम मंदिर में लगा पहला 'स्वर्ण द्वार', जानें कितने किलो है सोना?
Ram Mandir Inauguration: भारत के इतिहास के पन्नों में 22 जनवरी को एक नया अध्याय जुडने वाला है। इस दिन, अयोध्या में नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इस बीच, मंगलवार को राम मंदिर में पहला स्वर्ण द्वार स्थापित किया गया है।
उत्तर प्रदेश सीएमओ ने जानकारी दी कि राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगाए जाएंगे। अगले तीन दिनों के भीतर राम मंदिर में गर्भगृह के बड़े आकार के द्वार सहित 13 स्वर्ण दरवाजे स्थापित किए जाएंगे। यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। 'स्वर्ण द्वार' की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की गई है। क्या बनी है दरवाजे पर आकृति?

सामने आई तस्वीर में सुनहरे दरवाजे के मध्य पैनल पर दो हाथी स्वागत मुद्रा में नजर आ रहे हैं। ऊपरी भाग में एक महल जैसी आकृति दिखाई देती है। जिसमें दो सेवक हाथ जोड़े खड़े हैं। वहीं, दरवाजे के नीचे बने चार चौकों में खूबसूरत कलाकृतियां गुदी हुई हैं। राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर हाथियों, शेरों, भगवान हनुमान और भगवान विष्णु के 'वाहन' गरुड़ की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।
द्वार पर कितने किलो सोना?
सीएमओ के मुताबिक, यह दरवाजे गर्भगृह की ऊपरी मंजिल पर लगाए जा रहे हैं। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगाए जाएंगे, जिनमें से 42 पर 100 किलो सोने का लेप लगाया जाएगा।
दीवारों पर सजी देवी-देवताओं की नक्काशी
इससे पहले, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार रात की रोशनी में सजे मंदिर के निर्माण की कुछ तस्वीरें साझा कीं। मंदिर ट्रस्ट ने रामायण के एक महत्वपूर्ण पात्र जटायु की मूर्ति की तस्वीरें और रात के समय मंदिर के स्तंभों और दीवारों पर सजी देवी-देवताओं की उत्कृष्ट नक्काशीदार आकृतियों की झलकियां साझा कीं।
Uttar Pradesh | Visual of the 'golden door' of Ram temple in Ayodhya.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 9, 2024
This door is about 12 feet high and 8 feet wide. 13 more doors will be installed in the coming 3 days. These doors are being installed on the upper floor of the sanctum sanctorum. A total of 46 doors will be… pic.twitter.com/xxIZkmbch8
मंदिर में 392 खंभे, पांच मंडप
पारंपरिक नागर शैली में निर्मित राम मंदिर एक तीन मंजिला मंदिर है। जिसकी लंबाई 380 फीट (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ाई और 161 फीट ऊंचाई है। इसमें कुल 392 खंभे हैं। इसमें पांच मंडप (हॉल) हैं। जिसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications