Ayodhya : जगतगुरु परमहंस आचार्य ने किया Shahrukh Khan का तेरहवीं संस्कार, बताया लवजिहाद का मुखिया

शाहरुख खान की मौत तक का फरमान जारी कर दिया गया है। अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने पहले उनका पुतला फूंका था और अब 13वें दिन बाकायदा मंत्रोच्चार के बीच घड़ा फोड़ कर उनका तेरहवीँ संस्कार भी कर डाला।

Ayodhya Jagatguru Paramhans Acharya boycott Shahrukh Khan pathan movie Love Jihad tehrvi

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' भी रिलीज किया गया था, जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है। किंग खान के फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो अब इसे बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए भगवा रंग के कपड़ों की वजह से लोगों के निशाने पर शाहरुख खान ऐसे आए कि अब उनकी मौत तक का फरमान जारी कर दिया गया है। अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने पहले उनका पुतला फूंका था और अब 13वें दिन बाकायदा मंत्रोच्चार के बीच घड़ा फोड़ कर उनका तेरहवीँ संस्कार भी कर डाला।

"सनातनियों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा"

दरअसल, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करने वालों में जगत गुरु परमहंस आचार्य महाराज का नाम भी शामिल है। उनके जन्म स्थान का तो पता नही पर पिछले साल उन्होंने यह कह कर सुर्खियां बटोरी थी कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की उनकी मांग यदि पूरी नहीं हुई तो वो सरयू नदी में जल समाधि ले लेंगे। बता दें कि जगतगुरु आचार्य परमहंस महाराज पूर्व प्रधानमंत्री कल्याण सिंह के काफी करीबी रह चुके हैं और उनके निधन पर उन्होंने कहा था कि एक और राम भक्त दनिया से स्वर्गवासी हो गया।
"जिहादी शाहरुख खान की तेहरवी " - आचार्य परमहंस
वहीं अब इस मुद्दे पर जगतगुरु आचार्य परमहंस महाराज का कहना है कि "शाहरुख खान की जो फिल्म पठान आ रही है, इसमें भगवा रंग में जो बेशर्म रंग का गाना जोड़ा है उसको लेकर के हम लोगों को बेहद आपत्ति है। हम लोग दूसरे की आस्था का हमेशा सम्मान करते हैं, लेकिन हमारे सनातनियों की आस्था का लगातार अपमान हो रहा है। अब उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए 13 दिन पहले शाहरुख खान का हमने जो पुतला दहन किया था, आज 13 दिन होने पर हमने फिल्म जिहादी शाहरुख खान की तेरहवीँ कर दी है।

श्रद्धा मर्डर केस का दिया हवाला, बताया लवजिहाद का मुखिया

श्रद्धा मर्डर केस का दिया हवाला, बताया लवजिहाद का मुखिया

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि "यह वही शाहरुख है जो अमेरिका के एयरपोर्ट पर नंगा किया गया था, क्योंकि अमेरिकी खूफिया एजेंसी में आज भी यह संदिग्ध लिस्ट में शामिल है। यहाँ कुछ लोग शाहरुख़ को किंग खान कहते है, तो मई उनको बता दूँ कि किंग विंग कुछ नही है। यह फ़िल्म जिहादी है बल्कि जिहादियों का ये लीडर है। जिसके चलते आये दिन लाखो लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं। कोई सूटकेस में मिल रही है तो कुछ को जिंदा जलाया जा रहा है। किसी के 35 टुकड़े तो किसी के 100 टुकड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि इस सब का मुखिया शाहरुख़ खान भी है और इसी ने अपनी फिल्मों द्वारा जिहाद को पूरे देश में फैलाया है। इसलिए आज हमने इसकी तेरहवीँ की है ताकि जिहाद देश से खत्म हो जाए।

"मुंबई में शाहरुख़ को ढूंढ रहे हैं मेरे लोग"- आचार्य

आपको बता दें कि इसके पहले जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान का पोस्टर जलाकर कहा था कि वह शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ कर उन्हे जिंदा जलाएंगे और उनके लोग भी मुंबई में शाहरुख़ को ढूंढ रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह घोषणा भी की थी कि जो भी ऐसा करेगा वह उसके परिवार को आर्थिक मदद देंगे। एक बार फिर संत परमहंस ने चेतावनी दी है और सनातन धर्म और भगवे के अपमान का आरोप लगाया है।

Recommended Video

    बिजनौर: पठान फिल्म बैन करने की मांग को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
    शाहरुख़ को सपोर्ट करने वालों को दी चेतावनी

    शाहरुख़ को सपोर्ट करने वालों को दी चेतावनी

    जगतगुरु परमहंस आचार्य ने इस फिल्म को सपोर्ट करने वालों पर भी हमला बोलै है और कहा है कि "जो जिहादियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं, उनकी भी वही दुर्दशा होगी जो शाहरुख खान की होने वाली है। शाहरुख खान को तो आज हमने तेरहवीँ ही कर दी है और जो भी इस तरह की मानसिकता के लोग हैं उनको चेतावनी है कि अपना नजरिया बदल ले और इंसान बन जाएं। अगर वह जिहादी बनकर रहेंगे तो उनकी भी वही दुर्दशा हम लोग करेंगे।" उन्होंने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि "संविधान के दायरे में रहिए और मानवतावादी बनिए, यह भारत की पवित्र धारा है। यहां अगर आप जिहाद करेंगे तो उसका जो अंजाम है भुगतने को तैयार हो जाइए।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+