Ayodhya Deepotsav 2022: 21 अक्टूबर से शरू हो जाएंगे समारोह, कई देशों के कलाकर रहेंगे आकर्षण का केंद्र
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में भव्य दीपावली की तैयारियों में जुटी है। जैसे जैसे दीवाली नजदीक आ रही है वैसे वैसे तैयारियां भी अंतिम दौर में पहुंच रही हैं। अधिकारियों की माने तो अयोध्या में 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय दीपोत्सव समारोह में रूस, मलेशिया, श्रीलंका और फिजी के कलाकारों द्वारा रामलीला का प्रदर्शन अतिरिक्त आकर्षण होगा। दीपोत्सव के पहले दिन 21 अक्टूबर को लखनऊ और अयोध्या के कलाकार शास्त्रीय भजन गाएंगे। मुख्य आयोजन नया घाट पर होगा।

दिवाली की पूर्व संध्या पर होगा मुख्य समारोह
अयोध्या प्रशासन ने छठे दीपोत्सव समारोह के लिए मंदिर शहर में मेगा सांस्कृतिक गतिविधियों की योजना बनाई है। तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन 23 अक्टूबर को दिवाली की पूर्व संध्या पर होगा और अयोध्या प्रशासन ने भव्य राम की पैड़ी घाट पर 14 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दक्षिण कोरिया के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में दीपोत्सव समारोह के दौरान अयोध्या में क्वीन हीओ मेमोरियल पार्क का उद्घाटन करेंगे।
कई देशों के कलाकार करेंगे रामलीला
कार्यक्रम के दूसरे दिन 22 अक्टूबर को लखनऊ, अयोध्या और गोंडा के कलाकार नया घाट पर लोक गीतों से स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। उसी दिन रूस, मलेशिया, श्रीलंका और फिजी के कलाकार रामलीला करेंगे, जबकि तमिलनाडु, गुजरात और ओडिशा सहित अन्य राज्यों की रामलीलाएं भी की जाएंगी। थाईलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो के कलाकार गुप्तार घाट पर प्रस्तुति देंगे।
अयोध्या शोध संस्थान की तरफ से होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की संस्था अयोध्या शोध संस्थान सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। भाजपा सरकार मार्च 2017 से अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह का आयोजन कर रही है, जब उसने अपने पहले पांच साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में सरकार बनाई थी।
हर वर्ष की तरह इस साल भी होगा दिव्य समारोह का आयोजन
अयोध्या में दीपोत्सव को हर वर्ष की तरह और भव्य और दिव्य बनाने की योजना है। बताया जा रहा है कि दीपोत्व पर इस बार भी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। तो वहीं, इस बार छोड़ी दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 23 अक्टूबर को अयोध्या के दौरे पर जाएंगे। यहां पीएम मोदी रामलाल के दर्शन करने के साथ-साथ दीपोत्सव में भी शामिल होंगे।
पीएम मोदी भी पहुंचेंगे अयोध्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी 4.55 बजे भगवान रामलला के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद 5 बजकर 05 मिनट पर रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे। शाम 5 बजकर चालीस मिनट पर श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम के राज्य अभिषेक के साक्षी बनेंगे। इसके बाद साढ़े छह बजे सरयूजी के नए घाट पर आरती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। छह चालीस पर रामजी की पैड़ी पर दीपोत्सव में भी हिस्सा लेंगे












Click it and Unblock the Notifications