Ayodhya: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप कर स्कूल की छत से फेंका, पॉक्सो एक्ट में गेम टीचर गिरफ्तार
Sunbeam School की 10वीं की छात्रा की छुट्टी वाले दिन स्कूल की छत से गिरकर मौत के मामले में स्कूल प्रबंधक और गेम टीचर के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। गेम टीचर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्कूल की बिल्डिंग से गिरकर 10वीं की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना स्कूल की छुट्टी वाले दिन यानी कल शुक्रवार सुबह की अयोध्या के एक स्कूल की है। स्कूल प्रशासन ने मौत की वजह झूले से गिरना बताया था। लेकिन अब इसमें दरिंदगी और हत्या की बात सामने आई है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमे छात्रा गिरती हुई नजर आ रही है। वहीं पिता की तहरीर पर कैंट थाने में गैंगरेप, हत्या, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
छात्रा की स्कूल की छत से गिरकर मौत
कैंट थाना क्षेत्र निवासी 15 साल की छात्रा अयोध्या के एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी। मृतक छात्रा के पिता की तरफ से दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी थी। लेकिन स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया ने सुबह 8:30 बजे उनकी बेटी को फोन करके बुलाया। इसके बाद स्कूल से 9:30 बजे फोन आता है कि उनकी बेटी झूले से गिर गई है। स्कूल के लोग उसे नारायण हॉस्पिटल ले गए हैं। जिसके बाद जब वह हॉस्पिटल पहुंचे, तो देखा कि बेटी काफी गंभीर चोटें आई हैं।
सिर में चोट लगी, पैर भी टूट गया था
वहीं जब पीड़ित पिता के पास स्कूल से फोन आया तो वह अपने साथ मोहल्ले के कुछ लोगों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। बच्ची की हालत खराब थी। छत से गिरने की वजह से छात्रा का पैर टूट गया था। उसके सिर पर भी चोट लगी थी। वह होश में नहीं थी। उधर स्कूल मैनेजमेंट ने बताया कि छात्रा को पहले नारायन अस्पताल ले गए। फिर, चिरंजीवी हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद राजराजेश्वरी अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब 5 बजे इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।'
नहीं मिला छात्रा का मोबाइल
पीड़ित परिजनों का कहना है कि "अगर बच्ची झूले से गिरी है तो उसका मोबाइल भी आसपास होना चाहिए। लेकिन बच्ची का मोबाइल भी नहीं मिल रहा है। यह जांच का सब्जेक्ट है। उनका ये भी कहना है कि झूले से गिरने पर इतनी चोट लग ही नहीं सकती। उसके पूरे चेहरे पर गहरी चोट लगी है। कूल्हे पर भी गंभीर चोट है। मैनेजमेंट कह रहा कि झूले से गिरी। जबकि CCTV में साफ दिख रहा है कि वह छत से फेंकी गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना के बाद से स्कूल प्रशासन मामले पर लीपापोती कर रहा है।"
गैंगरेप, हत्या, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
छात्रा के परिजनों ने साफ़ तौर पर स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि "हमारी बिटिया की हत्या हुई है। उसके साथ कुछ गलत हुआ है। पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधक और गेम टीचर ने उसके साथ गैंगरेप किया। फिर छत से फेंक दिया। पिता की तहरीर पर कैंट थाने में गैंगरेप, हत्या, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। साथ ही तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमॉर्टम कर रहा है। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
गेम टीचर गिरफ्तार
पिता ने तहरीर में स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव और अभिषेक कन्नौजिया पर रेप का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया पर भी साजिश के आरोप हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप, साक्ष्य मिटाना, पॉक्सो एक्ट, हत्या का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज किया है। घझण की धारा 376 D, 302, 120B,201 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। गेम टीचर अभिषेक कन्नौजिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications