'निर्देशक मधुर भंडारकर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को एक लाख रुपए का इनाम'

कांग्रेस नेता हसीब अहमद की ओर से जारी किए गए पोस्टर में लिखा है कि 'नेहरू-गांधी परिवार को साजिशन बदनाम करने वाली फिल्म है ये...

इलाहाबाद। फिल्म 'इंदू सरकार' के विरोध में चल रहे हो हल्ले के बीच इलाहाबाद में विवादित पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें मधुर भंडारकर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्टर पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि 'वाह अभिव्यक्ति की बहुत स्वतंत्रता है।'

'निर्देशक मधुर भंडारकर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को एक लाख रुपए का इनाम'

भंडारकर के सपोर्ट में खूब रीट्वीट हुए और कहा गया कि रिलीज डेट पर ही फिल्म रिलीज हो, हम देखने जाएंगे। साथ ही अवॉर्ड वापस करने वालों पर भी प्रतिक्रिया दी गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता हसीब अहमद की ओर से जारी किए गए पोस्टर में लिखा है कि 'नेहरू-गांधी परिवार को साजिशन बदनाम करने वाली फिल्म 'इंदू सरकार' के निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर के मुंह पर कालिख लगाने वाले योद्धा को एक लाख का इनाम नगद पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा।

'निर्देशक मधुर भंडारकर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को एक लाख रुपए का इनाम'

ये पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो चुका है। लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। याद दिला दें कि इससे पहले जारी पोस्टर में ही ऐलान किया गया था कि इलाहाबाद में इससे फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+