स्कूली छात्रों से भरा ऑटो लेकर हवा से बात करने लगा ड्राइवर, 6 छात्र घायल, एक की हालत नाजुक
छात्रों को सुबह घर से लाने और स्कूल से घर ले जाने के लिए छात्रों के अविभावकों ने ये ऑटो लगवाया था। लेकिन ड्राइवर ने इन बच्चों की परवाह किए बगैर ही अपने नौसिखुआ दोस्त को ऑटो थमा दिया।
रायबरेली। स्कूल जाते वक्त एक बार फिर ऑटो बच्चों के लिए काल बन गया। स्कूली बच्चों से सवार ऑटो लेकर ड्राइवर हवा से बात करने लगा। तेज रफ्तार के चलते ऑटो अनियंत्रित हुआ और पलट गया। इस घटना में 6 छात्र घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां एक छात्र की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ऑटो एमटीएसएन स्कूल जा रहा था जहां छात्र पढ़ते थे। ये स्कूल मतरौली गांव में है, छात्रों को सुबह घर से लाने और स्कूल से घर ले जाने के लिए छात्रों के अविभावकों ने ये ऑटो लगवाया था।
घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र की है जहां ये छात्र हरदो ग्रामसभा के भीलमपुर गांव में रहते थे। घटना की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। मामला ये भी सामने आ रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान ऑटो, ड्राइवर का एक नौसिखुआ दोस्त चला रहा था। मसूमों की जिंदगी से खिलवाड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन गैरजिम्मेदार लोग अपने थोड़े से टशन के लिए बच्चों के प्रति भी लापरवाह होने से नहीं चूकते!












Click it and Unblock the Notifications