यूपी: ऑटो चालक ने लड़की से किया रेप, शोर मचाने पर बेरहमी से पीटा
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक ऑटो चालक ने नाबालिग को बन्धक बनाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर आरोपी ऑटो चालक ने पीड़िता की बुरी तरह से पिटाई भी की। घटना के बाद आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सरसों के खेत पर ले जाकर की वारदात
घटना शाहजहांपुर के रौजा थाना क्षेत्र की है। 14 साल की नाबालिग अपनी छोटी बहन के साथ खेत पर शौच करने के लिए जा रही थी। तभी इलाके के एक ऑटों चालक सुरेन्द्र ने नाबालिग लड़की को रास्ते में ही दबोच लिया और उसे उठाकर सरसों के खेत में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ऑटो चालक ने सरसों के खेत में उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसके शोर मचाने पर आरोपी ऑटो चालक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

होश आने पर बताई आपबीती
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बता दें कि पीड़िता घर पहुंच कर बेहोश हो गई। होश में आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी परिवार वालो को बताई। परिजन पीड़िता को साथ लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी सुरेन्द्र के खिलाफ पॉस्कों एक्ट और रेप सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फिल्हाल पुलिस आरोपी सुरेन्द्र की तलाश कर रही है।

क्या कहते है अधिकारी
एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रेप और पॉस्को की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications