काशी: कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड जीतने वाली पूनम यादव पर गांव में हमला

वाराणसी। कॉमनवेल्थ गेम में पावर लिफ्टिंग में देश के लिए सोना जीतने वाली बनारस की बेटी पूनम यादव और उसके रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला हुआ है। इस पूरे मामले की गम्भीरता को देख वाराणसी प्रशासन ने अपनी सबसे तेज़ तर्रार महिला अधिकारी को घटना की जांच में लगाया है। पूनम यादव की बुआ का घर रोहनियां थाना क्षेत्र के राजातालाब इलाके में है। बनारस पहुंचने पर एयरपोर्ट से लेकर पूनम के गांव तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। उस दिन उनकी बुआ मंजू देवी किसी कारणवश नही आ पाई तो दूसरे दिन उन्होंने पूनम और उनके पिता चाचा को अपने घर बधाई देने के लिए बुलाया था।

बुआ के घर गई थी पूनम

बुआ के घर गई थी पूनम

पूनम बुआ के घर में थी तब तक तो माहौल खुशनुमा बना रहा लेकिन जब वह घर से निकली तो बुआ मंजू के पट्टीदारों ने गांव के प्रधान पति प्रकाश यादव के साथ हॉकी, डंडा रॉड लेकर मंजू, उनके पति के साथ बच्चों पर हमला कर दिया। इस बात की सूचना जब पूनम यादव और उनके पिता कैलाश यादव को हुई तो वो बीच-बचाव करने रास्ते से वापस आ गए। हमलावरों ने उन्हें भी नही बख्शा। पूनम बताती हैं कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी और स्थानीय पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस में जैसे-तैसे बचाया ।

प्रधानपति ने ग्रामीणों के साथ किया हमला

प्रधानपति ने ग्रामीणों के साथ किया हमला

वहीं पूनम की बुआ की बेटी ने बताया कि पहली बार विवाद की सूचना पर जब रोहनियां थाने से पुलिस पहुंची तो प्रधान पति ने उन्हें बहला-फुसला कर वापस भेज दिया और फिर ग्राम प्रधान कलावती देवी के पति प्रकाश यादव ने हमला करवा दिया । वहीं पूनम के पिता कैलाश यादव कहते हैं कि जब अपनी बहन के घर से मिल कर लौट रहे थे तो 1 किलोमीटर आगे आने पर हम लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। वो तो पुलिस थी जो सबको बचाकर थाने ले आई। हमलावर इतने मनबढ़ थे कि उन लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला किया।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया

डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया

वहीं इस घटना की जानकारी के बाद वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने पूरे प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिले की तेजतर्रार महिला अधिकारी सीओ अंकिता को उक्त मामले की जांच के लिए नियुक्त किया है। सीओ अंकिता ने बताया कि पूनम की बुआ का कुछ जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है। इसी बीच कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने पर बुआ मंजू यादव ने उन्हें अपने घर बुलाया । जहां पहले से माहौल मारपीट का चल रहा था। पूनम को चोटें तो नहीं आई हैं लेकिन हर बिन्दु पर जांच की जा रही है, दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+