एटीएम कैश वैन लूट करने वाले गिरोह का सरगना तिरुपति से गिरफ्तार

वाराणसी। 7 अप्रैल और 10 अप्रैल को चंदौली और वाराणसी में एटीएम के कैश वैन से 36 लाख और 26 लाख रुपये गायब हुए थे। इस मामले में पहले तो बैंक के मैनेजर ने सीएमएस नामक कम्पनी के कर्मचारियों को संदिग्ध मानते हुए उन्हें निशानदेही पर पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना के कुछ ही दिनों के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी जोन वाराणसी दीपक रतन सिंह के निर्देश पर करवाई करते हुए चंदौली के एसपी और क्राइम ब्रंच की टीम ने ज्वाइंट आपरेशन कर पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें तो आरोपी तमिलनाडु पश्चिम बंगाल का था। इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य सरगना फरार चल रहा था। वाराणसी की लंका पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर ज्वांइट ऑपरेशन करते हुए मुख्य आरोपी को आन्ध्र प्रदेश गिरफ्तार कर बनारस आया है।

ATM cash van loot main accused in Varanasi

ऐसे मिली सफलता
वाराणसी के एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कहा कि एटीएम के कैश वैन से हुई लूट को लेकर गंभीरता से हर पहलुओं पर जांच करते हुए इसके पहले भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें दो तमिलनाडु के रहने वाले इंग्लैश्वर और शिवा एल थे और एक पश्चिम बंगाल का रमेश कुमार मोडलियार शामिल था। इनसे पूछताछ पर पता चला था कि इस गिरोह ने पहले भी वाराणसी और पूर्वांचल में कई ऐसे घटनाओं को अंजाम दिया है और गिरोह का मुख्य सरगना अरुण लुमार जो 7 अप्रैल और 10 अप्रैल की लूट में शामिल था। वो पैसे लेकर आंध्र प्रदेश फरार हो गया हैं।

इस सूचना पर एक टीम गठित की गयी। लंका पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे आंध्र प्रदेश के तिरुपति से गिरफ्तार कर वाराणसी ले आई और जिसके पास से 7 लाख 30 हजार रूपये लूट के बरामद हुए है। अरुण ने पूछताछ की जा रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+