Shaista Parveen UP Police की गिरफ्त से अब भी दूर! कौशाम्बी में दो घंटे चला सर्च ऑपरेशन, ड्रोन का भी इस्तेमाल

Shaista Parveen अबूझ पहली बनती जा रही है। 24 फरवरी के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला है। यूपी पुलिस ने तलाशी में ड्रोन का इस्तेमाल भी शुरू किया है। कौशाम्बी में दो घंटे की तलाशी में भी कोई सफलता नहीं मिली। जानिए अपडेट

Shaista Parveen

Shaista Parveen Atiq Ahmed की पत्नी से अधिक अब एक फरार और वांटेड महिला अपराधी के रूप में सर्च की जा रही हैं। UP Police Kaushambi में शाइस्ता की मौजूदगी का इनपुट मिलने पर बुधवार को तलाशी करने पहुंची।

तलाशी में ड्रोन का इस्तेमाल

रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की तलाश में दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि, पुलिस को शाइस्ता को गिरफ्तार करने में कामयाबी नहीं मिल सकी।

अपराधियों के छिपे होने की सूचना

कौशाम्बी में गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में छापेमारी करने पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस को कुछ अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

शाइस्ता की तलाश में दो घंटे का सर्च ऑपरेशन

कौशांबी एएसपी समर बहादुर ने बताया कि अतीक की बीवी शाइस्ता को खोजने के लिए करीब 2 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। इसमें ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन यूपी पुलिस को बुधवार को कोई सफलता नहीं मिली।

50 हजार की इनामी आरोपी

गौरतलब है कि अतीक की बीवी शाइस्ता के पिता पुलिस सेवा में रहे थे। बाद में माफिया से माननीय सांसद बने अतीक अहमद से शादी करने वाली शाइस्ता 50 हजार की इनामी आरोपी हैं।

उमेश पाल के साथ दो गनर की भी हत्या

प्रयागराज में उमेश पाल की गत फरवरी महीने में हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस अतीक की पत्नी को तलाश कर रही है। बता दें कि उमेश पाल के साथ उनके दो गनर की भी हत्या हुई थी।

साबरमती तक शाइस्ता की भूमिका

बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी पर उमेश पाल के मर्डर की साजिश में अतीक की मदद करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अतीक के गुजरात के साबरमती जेल में बंद होने के दौरान साजिश रची गई, शाइस्ता की सक्रिय भूमिका रही है।

बेटे असद को देखने भी नहीं गईं

अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी के झांसी में एनकाउंटर के बाद कयास थे कि शाइस्ता बेटे असद को देखने प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंच सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अतीक और देवर अशरफ का मर्डर, शाइस्ता अब भी लापता

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद भी शाइस्ता के कब्रिस्तान पहुंचने की अटकलें लगाई गई थी, लेकिन बुर्का पहने कई महिलाओं में अतीक की पत्नी शाइस्ता को नहीं पाया गया। अतीक की पत्नी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार हैं।

Recommended Video

    Atiq Ahmed की पत्नी Shaista Parveen बंगाल जाने की फिराक में ! मिली ये Location | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+