Atiq Ahmed का बेटा एक-दो दिनों के भीतर मार दिया जाएगा: सपा नेता रामगोपाल यादव

उमेश पाल हत्याकांड के तार अतीक अहमद से जुड़े हैं। गोली मारने वाले एक शख्स को यूपी पुलिस ने एनकाउंडर में मार गिराया। अब सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा, अतीक अहमद के एक बेटे को मार दिया जाएगा।

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed के बेटे की हत्या का बयान देकर सपा सांसद राम गोपाल यादव सुर्खियों में हैं। उमेश पाल हत्याकांड के संबंध में सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा, एक-दो दिन में अतीक अहमद के बेटे की हत्या होने की आशंका है। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने मंगलवार को दावा किया कि अतीक अहमद के दो बेटों में से एक को एक-दो दिन में गोली मार दी जाएगी। बता दें कि 2005 में बसपा विधायक की हत्या के गवाह का मर्डर करने के मामले में अतीक अहमद और दोनों बेटों पर मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की पिछले दिनों दिनदहाड़े हत्या हुई। अतीक अहमद, उनके दो बेटों समेत कुई अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद जेल में बंद हैं। उनके बेटे की मौत पर चौंकाने वाला दावा करते हुए पत्रकारों से बात करते हुए राम गोपाल यादव ने अतीक अहमद का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के असली दोषियों को नहीं ढूंढ पा रही है।

Atiq Ahmed

अतीक अहमद के बेटे, अली अहमद का नाम पिछले हफ्ते उमेश पाल की हत्या में सामने आया था, जो 2005 के तत्कालीन बसपा विधायक की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था। बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की विगत 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल ने उसी दिन दम तोड़ दिया था, जबकि उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत इलाज के दौरान मौत हुई थी।

उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला शख्स विजय चौधरी उर्फ उस्मान सोमवार तड़के प्रयागराज पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Recommended Video

      Umesh Pal Murder Case: Atiq Ahmed की बहन ने CM Yogi से लगाई कैसी गुहार | वनइंडिया हिंदी

      इससे पहले, जब राज्य विधानसभा में उमेश पाल हत्याकांड पर चर्चा हुई थी, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि गैंगस्टरों को धूल चटा दी जाएगी। उन्होंने कहा था, "मिट्टी में मिला देंगे।" उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, अतीक अहमद के परिवार के सदस्यों के खिलाफ 160 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अतीक को 100 मामलों में नामजद किया गया है, जबकि उनके भाई अशरफ पर 52 मामले, पत्नी शाइस्ता प्रवीण पर तीन, और बेटों अली और उमर अहमद पर क्रमश: चार और एक मामला दर्ज है।

      इस बीच, अतीक की पत्नी ने अदालत का रुख किया और दावा किया कि हाल ही में पुलिस द्वारा उठाए गए उनके दो नाबालिग बेटे लापता हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों लड़कों को एक किशोर हिरासत केंद्र में रखा गया था। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने तर्क दिया है कि वे वहां नहीं पाए गए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+