Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Atiq Ahmed Son: अतीक अहमद का एक बेटा सिविल सेवा में जाना चाहता था, जानें बाकी बच्चे कितने पढ़े लिखे थे

Atiq Ahmed Son Education: अतीक अहमद और उसके बेटे असद अहमद की मौत के बाद उसके बाकी बेटे अब मीडिया में सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग गूगल पर उनके बारे में हर तरह की जानकारी जुटा रहे हैं।

Atiq Ahmed Son Education

Atiq Ahmed Son Qualification: अतीक अहमद और उसके बेटे की मौत के बाद अब उसकी पत्नी और बाकी बचे बच्चे मीडिया में चर्चा के विषय बने हुए हैं। कई लोग इनके अपराध की दुनिया को जानना चाह रहे तो कई लोग इनके बच्चे की पढ़ाई के बारे में भी जानना चाह रहे हैं। चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि अतीक अहमद के सभी बच्चे कितने पढ़े लिखे हैं? हालांकि एक बेटे असद की तो मौत हो गई है लेकिन उसकी पढ़ाई के बारे में भी हम आपलोगों को बताएंगे।

अतीक का बड़ा बेटा उमर अली सिविल सेवा में जाना चाहता था
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का बड़ा बेटा उमर अहमद पढ़ाई लिखाई में बेहद होशियार था। वह प्रयागराज के नामी स्कूल सेंट जोसेफ में पढ़ता था। उसने इस स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी इसके बाद वह वकालत कर सिविल सेवा में जाना चाहता था। लेकिन पिता अतीक अहमद के जेल जाने के बाद उसका साम्राज्य संभालने के लिए उतरना पड़ा जिसकी वजह से उसकी पढ़ाई ठप्प हो गई।

अतीक का दूसरे नंबर का बेटा खिलाड़ी बनना चाहता था (Atiq Ahmed Son)
अतीक अहमद का दूसरा बेटा अली अहमद खेलों में बहुत अच्छा था। एक बार खेलने के दौरान किसी टीम से उसका झगड़ा हो गया जिसके बाद से उसके ऊपर मुकदमा कराने की कोशिश की गई लेकिन उसका नाम कहीं नहीं आया। पुलिस ने मामला भी रफा दफा कर दिया। अली अहमद भी 12वीं तक की पढ़ाई कर सका।

असद अहमद कितना पढ़ा लिखा था (Atiq Ahmed Son)
अतीक अहमद का तीसरा बेटा असद अहमद जिसका कि पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया वह कथित तौर पर 2023 में लखनऊ के एक शीर्ष स्कूल से 12 वीं कक्षा पास की और विदेश में कानून की पढ़ाई करना चाहता था। पिता की तरह बनने की मंशा से असद को उसके कॉलेज में 'डॉन' कहा जाता था। फेयरवेल के वक्त असद ने अपने चेहरे पर 'डॉन' लिखवाया। एक अन्य फोटो में असद को एक सोफे पर बैठे देखा जा सकता है और उनके पीछे दीवार पर लिखा हुआ है 'लैंड ऑफ अल्टीमेट गैंगस्टर्स'। उमेश पाल की हत्या करने के बाद वह फरार चल रहा था। जिसके बाद झांसी में यूपी STF ने उसका एनकाउंटर कर दिया।

अबान और एजम कितने पढ़े लिखे
अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान 9वीं में पढ़ रहा है वहीं उससे जो बडा है एजम वह 12वीं में पढ़ रहा है। फिलहाल दोनों अपनी मां के साथ फरार चल रहे हैं। एजम पढ़ाई में होशियार है। लेकिन पुलिस की दबिश के बाद वह परीक्षा में तीन पेपर नहीं दे सका। इसलिए वह 12वीं में फेल ही हो जाएगा। वहीं अबान को प्रमोट कर दिया गया है एवेरेज मार्क्स के आधार पर।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+