पूर्व सपा सांसद Atiq Ahmed की बहन के घर पहुंची UP पुलिस, तलाशी ली
पूर्व सपा सांसद Atiq Ahmed की प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में हत्या के बाद UP पुलिस कठघरे में है। हिरासत में अतीक और भाई अशरफ के मर्डर की न्यायिक जांच के बीच UP पुलिस की टीम ने मंगलवार को अतीक की बहन के घर की तलाशी ली।

Atiq Ahmed की मौत के बाद भी उनकी फैमिली से जुड़े लोगों की तलाशी ली जा रही है। ताजा घटनाक्रम में अतीक की बहन के घर उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की तलाशी की खबर सामने आई है।
बीवी शाइस्ता फरार
यूपी पुलिस की टीम ने प्रयागराज में तलाशी ली है। बता दें कि माफिया से सांसद बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई थी। अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार हैं।
1100 करोड़ से अधिक की संपत्ति
अतीक के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान 1100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या नष्ट की गई है। पुलिस अतीक परिवार के अन्य आरोपियों पर भी एक्शन ले रही है।
अतीक के बंगले पर बुलडोजर
प्रयागराज के चकिया में अतीक के बंगले का अवैध हिस्सा गिराने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इलाके में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बंगले पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी सुर्खियों में रही है।

अतीक पर 100 से अधिक मामले
माफिया और बाहुबली अतीक अहमद चार बार के विधायक और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं, लेकिन 100 से अधिक मुकदमे का सामना कर रहे अतीक को केवल एक मामले में सजा हुई थी।
कठघरे में UP पुलिस
गौरतलब है कि अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार अतीक और भाई अशरफ की अप्रत्याशित हत्या के कारण कठघरे में है। सवाल कानून-व्यवस्था पर उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications