Atique Ahmed: हत्या से पहले बेटे असद के लिए क्या थे अतीक अहमद के वो आखिर शब्द?

डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की आज तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आइए जानते हैं कि हत्या से पहले बेटे असद के लिए अतीक अहद ने क्या कहा था?

Atique Ahmed News

Atique Ahmed News: डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद (atique ahmed) और अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की मेडिकल कॉलेज जाते वक्त मीडिया के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त यह हमाल हुआ उस समय पुलिस दोनों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी।

Recommended Video

      Atique Ahmed, Ashraf Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या | वनइंडिया हिंदी

      अतीक अहमद ने हत्या से पहले अपने 19 वर्षीय बेटे असद के जनाजे को कंधा देने की इच्छा जाहिर की थी। इस दौरान बेटे असद के लिए अतीक अहमद के आखिर शब्द थे कि 'मैं दुनिया का सबसे बदनसीब बाप हूं, जो अपने बेटे के जनाजे में भी शामिल नो सका।'

      इस दौरान अतीक अहमद ने कहा था कि मेरे बेटे के जनाजे में शामिल होना मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है। ऊपर से अल्लाह सबकुछ देख रहा है। वह किसी को भी माफ नहीं करेगा। तुम सब मेरे पूरे परिवार को बर्बाद करना चाहते हो।

      इस दौरान अतीक ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि मेरी बीबी (शाइस्ता परवीन) कहां है? वहीं, अतीक अहमद अपने बेटे असद के जनाजे को कंधा देने औऱ उसे आखिर बार देखने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन कानूनी शिकंजे के चलते उसे कोई रियायत नहीं मिली।

      ऐसा बताया जा रहा है कि बेटे असद के गम में अतीक की तबियत भी बिगड़ गई थी। तबियत खराब होने पर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को रात 10 बजे हथकड़ी लगाकर प्रयागराज के कॉल्वि अस्पताल ले जाया गया था। तभी तीन हमलावरों ने पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ पर हमला बोल दिया।

      यह हमला उस समय बोला गया जब मीडियाकर्मी अशरफ औऱ अतीक अहदम का इंटरव्यू कर रह थे। बता दें, मीडिया कर्मियों के सवाल के जवाब में जैसे अशरफ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया। तभी किसी हमलावर ने पुलिस बल के बीच अतीक अहमद के सिर से पिस्टल स्टाकर गोली मार दी।

      इसके बाद अशरफ की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अतीक और अशरफ पर करीब 10 राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है। वहीं, इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने दो हमलावरों को मौका-ए-वारदात से दबोच लिया।

      बता दें कि इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। दोनों पर जैसे ही फायरिंग हुई तो पूरी वारदात मीडिया कर्मियों के कैमरे में भी कैद हो गई। इस दौरान सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि सभी हमलावरों ने मौके से भागने की कोशिश तक नहीं की।

      हमलावर वही खड़े रहे और 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इससे पहले गुरुवार को यूपी एसटीएफ ने झांसी जिले में अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का एनकाउंटकर कर दिया था।

      असद अहमद और अतीक के शूटर गुलाम मोहम्मद के शव को आज कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। असद के जनाजे को रिश्तेदारों ने कंधा दिया और कसरी मसरी कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+