Atiq Ahmed: अतीक के साम्राज्य पर कब्जा करने के लिए आपस में भिड़ सकते हैं उसके गुर्गे, पुलिस ने जताया संदेह
Atiq Ahmed: उत्तर प्रदेश पुलिस ने संदेह जताया है कि उसके गुर्गे आपस में भिड़ सकते हैं। अतीक के सैकड़ों करोड़ संपत्ति पर कब्जा करने के लिए लड़ सकते हैं।

Atiq Ahmed: माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद पुलिस को पुलिस को अब इस मामले में बड़ा संदेह है। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि उसके गुर्गे उसके सौ करोड़ों के अवैध साम्राज्य पर कब्जा करने के लिए आपस में लड़ सकते हैं। इस संघर्ष का संदेह इसलिए भी है कि क्योंकि अतीक का कोई भी बेटा उसके अवैध साम्राज्य को संभालने की स्थिति में नहीं है।
अतीक अहमद के पांच बेटे थे। असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उमर और अली जेल में बंद है। बाकी दो नाबालिग है, जो सरकारी सुविधा केंद्र में है। इसलिए, अतीक के गुर्गे अब उसके अवैध कारोबार पर कब्जा करना चाह रहे हैं।
पुलिस को संदेह है कि गिरोह में वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है। पुलिस इसे रोकने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। पुलिस गिरोह के अधिक से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर रही है। साथ ही पुलिस गिरोह के उन सदस्यों पर भी नजर रख रही है जो अभी जमानत पर बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अतीक के आईएस-227 नाम के गिरोह में 135 से ज्यादा सदस्य हैं।
अतीक ने प्रयागराज में प्रमुख स्थानों पर सैकड़ों बीघे जमीन को उनके मालिकों से वास्तविक लागत से बहुत कम कीमत पर खरीद कर हड़प लिया था। अतीक ने झलवा, कसारी मसारी, पीपलगांव, बमरौली, देवघाट, करेहंडा, पुरामुफ्ती और यहां तक कि कौशांबी जिलों में अपने गिरोह के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर इनमें से काफी जमीनें खरीदीं।
Recommended Video

अधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज और अन्य जगहों पर रियल एस्टेट कारोबार अतीक के गिरोह के लिए वित्तीय आय का सबसे बड़ा माध्यम था। हालांकि, अतीक और अशरफ की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के सदस्यों ने धोखा देना शुरू कर दिया।
अतीक के पूर्व सहयोगी उसके बेटों और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं। बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने शुक्रवार को अतीक के बेटों उमर और अली पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रंगदारी और अपहरण का मामला दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें- UP-बिहार के 3 बाहुबली: अतीक का चैप्टर क्लोज, मुख्तार पर कानून की मार; आनंद मोहन का रास्ता साफ












Click it and Unblock the Notifications