Atiq Ahmed: गुड्डू मुस्लिम की नासिक से नहीं हुई गिरफ्तारी, जानिए कौन है जो पकड़ा गया
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ ने मरने से पहले गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था। ऐसे में खबर आई थी कि महाराष्ट्र के नासिक जिले से अतीक का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम गिरफ्तार हुआ है, लेकिन अब इसे लेकर ताजा अपडेट मिल रहा है।

प्रयागराज में शनिवार रात को पुलिस सुरक्षा के बीच माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने गोली उस वक्त चलाई, जब अतीक और अशरफ मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। हत्या होने के पहले अशरफ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था, जिसके बाद गोली चलना शुरू हो गई।
गुड्डू मुस्लिम की नासिक से नहीं हुई गिरफ्तारी
इस बीच खबर सामने आई है कि गुड्डू को नासिक से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी STF ने गुड्डू को गिरफ्तार किया है, जिसके लिए नासिक क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ ने मिलकर ऑपेरशन को अंजाम लिया, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक अभी गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अतीक का रिमोट ट्रिगर है गुड्डू
बताया जा रहा था कि अतीक का रिमोट ट्रिगर कहा जाने वाला गुर्गा गुड्डू मुस्लिम की तलाश में उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नासिक में कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा है। यूपी पुलिस को गुड्डू मुस्लिम के नासिक में छिपे होने की जानकारी मिली थी। हालांकि जिसे लेकर दावा किया जा रहा है, वो एक होटल में वेटर है गुड्डू मुस्लिम नहीं है।
जानिए कौन है जिसे पकड़ा?
ताजा जानकारी के मुताबिक अभी गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नासिक पुलिस ने इसकी अहम जानकारी दी है। जिस व्यक्ति से पूछ हुई है वह गुड्डू मुस्लिम नहीं है। पुलिस ने जिस से पूछताछ की है वो एक होटल में वेटर है।
कौन है गुड्डू मुस्लिम?
Recommended Video
हत्या से पहले अशरफ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था। हालांकि यह बात क्लियर होती कि वो क्या कहना चाहता है, उससे पहले ही उसको गोली मार दी गई थी। आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू का नाम सामने आया था, उसने ही उमेश पाल पर बम फेंका था। गुड्डू मुस्लिम को बमबाज के रूप में जाना जाता है। जो कि अतीक के लिए काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications