Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: अतीक-अशरफ का शूटर सनी सिंह कैसे बना अपराधी, भाई पिंटू सिंह बोले- वो बचपन में ही घर से भागा था...

Atiq Ahmed death news: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में तीन शूटरोंं ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Pintu Singh, brother of Sunny Singh, one of the shooters who killed Atiq Ahmed and Ashraf yesterday in Prayagraj

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह ने कहा है कि उसके भाई के खिलाफ पहले से मामले दर्ज है। वो अपराधी है। वह बचपन में ही घर से भाग गया था।

हमीरपुर का रहने वाला शूटर सनी सिंह ने लवलेश तिवारी (बांदा) और अरुण मौर्य (कासगंज) के साथ मिलकर 15 अप्रैल की रात 10.30 बजे के करीब प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी है।

'सनी बचपन में ही घर से भागा था...'

शूटर सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह ने कहा, सनी कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मौत हो गई है। सनी ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं वह बचपन में ही भाग गया था।

सनी सिंह कैसे बना अपराधी...?

शूटर सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह ने कहा, 'ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था वो, हम तीन भाई थे, एक भाई खत्म हो गया मेरा। सनी काफी दिनों से यहां नहीं रहता है।'

shooter Sunny Singh

सनी अपराधी कैसे बना...? इस सवाल के जवाब में पिंटू सिंह ने कहा, 'ये ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था। हमको इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हम अलग रहते हैं। मेरे भाई के खिलाफ मामले दर्ज हैं। उसने जीने के लिए कुछ नहीं किया। मुझे नहीं पता था कि मेरा भाई अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में शामिल है। मैं काफी दिनों से उससे नहीं मिला।'

कौन है शूटर सनी सिहं, 18 मुकदमे हैं दर्ज

सनी सिंह हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान के पास का रहने वाला है। उसे उसके इलाके में सनी सिंह उर्फ पुराने के नाम से जाना जाता है। सनी सिंह के पिता का नाम जगत सिंह से है। सनी सिंह पर 18 मुकदमे दर्ज हैं और वह 12 साल से फरार चल रहा है।

शूटर लवलेश तिवारी के पिता बोले-वह प्रयागराज कैसे गया,पता नहीं

शूटर लवलेश तिवारी के पिता यज्ञ तिवारी ने कहा, ''हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह वहां कैसे पहुंच गया और हमें इससे कोई मतलब नहीं है। वह प्रयागराज कब गया और कैसे गया, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। वह आखिरी बार 7-8 दिन पहले आया था।'' शूटर लवलेश तिवारी यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+