श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अटल की तस्वीर को जमीन पर छोड़कर चले गए नेता, तस्वीरें हुई वायरल
हरदोई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हरदोई में आयोजित हुआ था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अटल जी की तस्वीर को जमीन पर डाल दिया गया। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हरदोई में भाजपा द्वारा आयोजित अटल जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अटल जी की तस्वीर को रसखान प्रेक्षागृह के गेट के पास जमीन पर डाल दिया गया। कार्यक्रम के बाद उनकी तस्वीर को पूछने वाला कोई नहीं बचा सभी चले गए।
प्रेक्षागृह में चल रहे उक्त कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और जिले के दिग्गज भाजपाई मौजूद थे। जहां कार्यक्रम के दौरान अटल जी तस्वीर शान थी, वहीं कार्यक्रम के बाद तस्वीर को यूं ही जमीन छोड़ दिया गया।
पूरे जिले में ये घटना चर्चा में है और लोग इस बाबत बाते कर रहे है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिस कारण बीजेपी नेताओं की फजीहत हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications