आशीष मिश्रा को जमानत, लखीमपुर खीरी में 19 साल के बेटे को खोने वाला किसान बोला- टूट गई इंसाफ की आस
लखनऊ, 10 फरवरी: लखीमपुर खीरी हत्याकांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। आशीष गृह राज्यमंत्री अजय टेनी के बेटे हैं। आशीष पर लखीमपुर खीरी में सड़क पर जाते किसानों को जीप से रौंदकर मार डालने का आरोप हैं। जीप के नीचे आकर 19 साल के गुरविंदर सिंह की भी मौत हुई थी। गुरविंदर सिंह के पिता ने आशीष की जमानत पर निराशा जाहिर करते हुए कहा है कि उनके इंसाफ की आस टूट गई है।

पिछले साल 3 अक्टूबर को कथित तौर पर आशीष मिश्रा की कार से कुचले गए 19 वर्षीय गुरविंदर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह ने एनडीटीवी से कहा, उसको (आशीष मिश्रा) इतनी जल्दी जमानत मिलना अच्छा संकेत नहीं है। इस सरकार से पहले हमें कोई उम्मीद नहीं थी। अब तो बिल्कुल ही आस टूट गई है।अजय मिश्रा टेनी को अभी भी हटाया नहीं गया है तो फिर क्या कहा जा सकता है।
पत्रकार रमन कश्यप की हत्या भी चार किसानों के साथ कर दी गई थी। रमन के भाई अमन कश्यप का कहना है कि वो लड़ाई जारी रखेंगे। उन्हें जमानत मिल गई है, इसका मतलब यह नहीं है कि मामला खत्म हो गया है। वो बरी नहीं हुआ है, हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
कोर्ट ने इस तर्क पर दे दी जमानत
लखीमपुर खीरी मामले में मुख्य आरोपी आशी मिश्रा के वकील सलिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जमानत अर्जी पर बहस के दौरान हमने कहा कि आशीष मिश्रा को झूठा फंसाया गया है, वे मौके पर मौजूद नहीं थे। जिसके बाद कोर्ट ने उनको जमानत दे दी। कानूनी औपचारिकता पूरी होने के बाद वो जेल से बाहर आ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications