Lok Sabha Election: AIMIM यूपी की इतनी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, जानिए किसे भारी पड़ेंगे ओवैसी?

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के रण में अब हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने ताल ठोकने की तैयारी कर ली है। यूपी में लोकसभा चुनावों के ओवैसी की एंट्री से अब कई पार्टियों के समीकरण बिगड़ सकते हैं।

कांग्रेस और सपा की सीट शेयरिंग डील के बाद एनडीए ने भी लगभग सीटों के बंटवारे पर बातचीत फाइनल कर दी है, जिसका जल्द आधिकारिक ऐलान हो जाएगा। इस बीच सांसद असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने के ऐलान से सियासी हवा गर्मा गई है।

Lok Sabha Election

मुस्लिम बहुल सीटों पर ओवैसी का दांव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओवैसी यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि AIMIM अपने सातों उम्मीदवारों को मुस्लिम बहुल सीटों पर उतारेगी।

ऐसे में ओवैसी की इस रणनीति का सीधा असर इंडी गठबंधन पर पड़ेगा और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का समीकरण सीधा-सीधा बिगाड़ता नजर आ रहा है।

उम्मीदवारों का ऐलान बाकी

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया से बाहर AIMIM पार्टी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। पार्टी की ओर से अभी राज्य में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि उम्मीदवारों के नाम अभी फाइनल नहीं हुए हैं। लेकिन इसपर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

जैसा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से साफ हो गया था कि ओवैसी के चुनावी मैदान में उतरने से अल्पसंख्यक वोटों का ना सिर्फ बिखराव होता है जबकि इसका सीधा नुकसान सपा को होता है। ऐसे में अब एक बार फिर ओवैसी सपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ने की तैयारी में है।

विधानसभा में नहीं मिली एक भी सीट, लेकिन...

बता दें कि साल 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान ओवैसी की पार्टी ने यूपी की 95 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिनका प्रचार करने के लिए ओवैसी ने कई रैलियां की, लेकिन वो एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन पार्टी को 2.01 प्रतिशत वोट हासिल करने में जरूर सफलता मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+