Arnav Mishra AIR 56: बहन-जीजा के बाद अरनव मिश्रा ने भी पास की UPSC, 7 माह पहले कहा-'इस बार इतिहास रचेगा'
ias arnav mishra success story: अरनव मिश्रा ने जोधपुर आईआईटी जोधपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 56वीं रैंक पाई है।

Arnav Mishra AIR 56 UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 23 मई 2023 को सिविल सेवा (CSE) 2022 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इशिता किशोर यूपीएससी सीएसई 2022 की टॉपर बनी हैं।
Recommended Video

UPSC CSE Result 2022 में यूपी के अरनव मिश्रा ने भी इतिहास रच दिया है। इनके बारे में सात माह पहले कह दिया गया था कि ये इस बार आईएएस बन जाएंगे। अरनव मिश्रा ने यूपीएससी 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर 56वीं रैंक हासिल की है।

स्लीपी क्लासेस में सोशियोलॉजी सर शेखर दत्त ने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर कर बताया कि यूपीएससी सिविल सेवा 2022 में अरनव मिश्रा के 56वीं रैंक आना उनके लिए निजी तौर पर इतिहास रचने के समान हैं। पिछली बार अरनव के रैंक नहीं आने पर सात माह पहले ही मैंने कह दिया था कि मेरे शब्दों को याद रखना। ये अभ्यर्थी इतिहास रचेगा।
यूपीएएसी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अरनव मिश्रा ने रिजर्व लिस्ट में 42वीं रैंक पाई थी। इससे पहले यूपीपीसीएस में 16वीं रैंक पास SDM बने थे। अरनव की बड़ी बहन आरुषि मिश्रा आईएफएस व जीजा चर्चित गौड़ आईएएस अफसर हैं। आरुषि बहन ने यूपीएससी 2019 में 229वीं रैंक हासिल की थी।
बता दें कि अरनव मिश्रा यूपी के रायबरेली के रहने वाले हैं। अरनव के पिता अजय मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। अरनव ने अपनी बड़ी बहन आरुषि मिश्रा से प्रेरणा लेकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी।
UPSC CSE Result 2022 Toppers List
1 5809986 इशिता किशोर
2 1506175 गरिमा लोहिया
3 1019872 उमा हरति एन
4 0858695 स्मृति मिश्रा
5 0906457 मयूर हजारिका
6 2409491 गहना नव्या जेम्स
7 1802522 वसीम अहमद भट
8 0853004 अनिरुद्ध यादव
9 3517201 कनिका गोयल
10 0205139 राहुल श्रीवास्तव












Click it and Unblock the Notifications