महिला आयोग में कुर्सी संभालते ही 'यूपी की छोटी बहू' अपर्णा यादव ने दिखाए तेवर, अखिलेश को दिया करार जवाब

UP News: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली है। महिला आयोग की कुर्सी संभालते ही अपर्णा यादव ने तल्‍ख तेवर दिखाते हुए सपा मुखिया और अपने जेठ अखिलेश यादव के सवालों का जवाब दिया।

दरअसल, अपर्णा यादव ने मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा लगाए एग आरोप का करारा जवाब दिया है।

Aparna Yadav

अखिलेश यादव के आरोप पर अपर्णा यादव ने जबाब दिया कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए होती है। वो राह चलते किसी का एनकाउंटर नहीं करती। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा मंंगेश यादव का एनकाउंटर जांच का विषय है।

अपर्णा यादव ने पीएम मोदी की तुलना परशुराम से की

इसके साथ ही अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ऋषि परशुराम से की। उन्‍होंने महिला आयोग के उपाध्‍यक्ष पद की जिम्मेदारी को सौंपने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

'मैं पहले एकलव्‍य थी अब अर्जुन हूं'

अपर्णा यादव ने कहा पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्‍यवाद देते हुए कहा पहले मैं एकलव्‍य थी और मेरे पास कोई जिम्‍मेदारी नहीं थी। आज अर्जुन की तरह मुझे प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री ने जिम्‍मेदारी सौंपी है।

अच्छा काम करना जारी रखूंगी

अपर्णा यादव ने कहा 'जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि मेरा काम महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित रहा है, चाहे वह निर्भया विरोध हो या हाल ही में कोलकाता का मामला हो। अपर्णा यादव ने कहा मैं ईश्वर से शक्ति के लिए प्रार्थना करती हूं ताकि मैं अपना काम पूरी ताकत से जारी रख सकूं। मैंने समाज सेवा से शुरुआत की और अब मैं राजनीति में हूं, वरिष्ठों और बुजुर्गों के आशीर्वाद से मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा काम करना जारी रखूंगी।"

नाराजगी पर क्‍या बोली अपर्णा यादव?

बता दें विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने से नाराज़ होने की अफ़वाहों पर बात करते हुए अपर्णा यादव ने स्पष्ट किया कि परिवार का हिस्सा होने का मतलब है कि हर किसी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, "जब आप परिवार में होते हैं, तो हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई परेशान या नाराज़ है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+