अब Baba Dharmanand की काली करतूत आई सामने, लड़की को लेकर भागा

सहारनपुर। घर से कोचिंग के लिए निकली युवती को उसके घर आने जाने वाला एक बाबा ही बहला फुसलाकर शादी करने के इरादे से अगवा कर ले गया। थाना सदर बाजार पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अब बाबा धर्मांनंद की काली करतूत आई सामने, लड़की को लेकर भागा

थाना गागलहेडी के गांव नन्हेड़ा गाजी निवासी मांगे राम के यहां जिला गौतम बुद्ध नगर के थाना जेवर अंतर्गत गांव दयानतपुर निवासी महात्मा धर्मानंद उर्फ धर्मपाल का आना जाना था। परिवार के लोग उसे महात्मा मानते हुए पूजते थे, मगर महात्मा ही साधु के वेश में डाकू निकला। आरोप है कि मांगेराम की पुत्री 19 अगस्त को जब घंटाघर के निकट कोचिंग पर आने को घर से निकली थी तो घंटाघर से उनके घर आने जाने वाला बाबा धर्मानंद ही शादी करने के इरादे से छात्रा को अगवा कर ले गया।

ये भी पढ़ें- जानिए कौन है फलाहारी बाबा, जीभ पर शहद से लिखा ॐ कहा इसे चाटो

परिजनों ने पहले छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए आरोपी तक पहुंच गई। युवती को बरामद कर लिया गया। युवती के भाई सुमित कुमार की ओर से आरोपी बाबा के खिलाफ उसकी बहन को बहला-फुसलाकर शादी करने के इरादे से अगवा कर ले जाने का मुकदमा थाना सदर बाजार में दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी बाबा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+