Anil Dujana: यूपी के दुजाना गांव का वो घर, जहां वर्षों से जड़ा था ताला, गैंगस्टर के एनकाउंटर पर खोला गया

गैंगस्टर अनिल दुजाना घर पिछले एक दशक से बीरान सा पड़ा है। गैंगस्टर का शव दुजाना गांव पहुंचा तो अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए घर का ताला खोला गया।

Anil Dujana last rites

Anil Dujana last rites: अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले माफिया या फिर गैंगस्टर का अंत उसके साथ ही सब कुछ खत्म कर देता है। घर और परिवार का सुख, चैन सब कुछ छिन जाता है। पिछले कुछ दिनों से यूपी में खूंखार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में ये देखा भी गया। अनिल दुजाना के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। दुजाना के बढ़ते अपराधों के कारनामे ने पूरे घर को तबाह कर दिया। करीब एक दशक बाद जब घर का ताला खुला तो वो किसी बीरान पड़े खंडहर से कम नहीं दिखा।

यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना मेरठ में STF के साथ हुए एनकाउंटर में गुरुवार को मारा गया। अनिल नागर उर्फ अनिल दुजान एक हार्डकोर क्रिमिनल था, जिस पर 65 मुकदमे दर्ज थे। उस पर रंगदारी वसूलने और हत्या जैसे संगीन धाराओं के कार्रवाई की गई थी।

दुजाना गांव का नाम उस वक्त सुर्खियों में जब यहां के एक सरदार डाकू नाम शख्स ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को धमकी दे डाली थी। ग्रेटर नोएडा के इस गांव में अनिल नागर का भी जन्म हुआ था। लेकिन जब गुरुवार को गैंगस्टर अनिल का एनकाउंटर हुआ तो गांव में मातम पसर गया। एक अजीब सा सन्नाटा यहां देखा गया।

यह भी पढ़ें: कुख्यात गैंगस्टर Anil Dujana ने कैसे रखा जुर्म की दुनिया में कदम? 2001 में दर्ज हुआ था डैकती का पहला मुकदमा

एनकाउंटर में मारे जाने के करीब एक दशक बाद अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना के घर का ताला खोला गया। इसकी वजह भी अंतिम संस्कार की तैयारी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्षों ने दुजाने क घर के ताला जड़ा था। लेकिन जब ये खबर फैली कि मेरठ में स्पेशल टास्क फोर्स ने मुठभेड़ के दौरान अनिल को मार गिराया था, स्थानीय लोग घर के पास जमा होने लगे। हालांकि दुजाना में अब अनिल के चार भाइयों में से कोई नहीं रहता है। अनिल की पत्नी और बेटी और बेटी लंबे समय से बागपत में रहती है।

बताया गया कि अनिल दुजाना के घर में कई सालों से घर पर ताला लगा हुआ है। खुद अनिल को अपने गांव में 15 से 17 साल बीच चुके। लेकिन अब वो नहीं उसका शव यहां आया है। अनिल खूंखार अपराधी कैसे बना इस बात करने के बजाय ग्रामीणों पर उसके गांव में बिताए बचपन के वक्त की यादों का असर दिखा। उन्होंने कहा कि दुजाना का परिवार सम्मानित था, लेकिन ये दुर्भाग्य है उसने अपराध की दुनिया में रहना पसंद किया।

Recommended Video

    Anil Dujana Encounter: Dujana Village में सालों बाद क्यों खुला Anil के घर का Lock | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Anil Dujana love story: जब गर्लफ्रेंड से सगाई के लिए अनिल दुजाना ने मांगी जमानत, 2 घंटे बाद फिर पहुंचा जेल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+