Anil Dujana love story: जब गर्लफ्रेंड से सगाई के लिए अनिल दुजाना ने मांगी जमानत, 2 घंटे बाद फिर पहुंचा जेल
यूपी के खूंखार गैंस्टर अनिल दुजाना ने पुलिस की हिरासत में अदालत की अनुमति से 2 घंटे में सगाई समारोह पूरा किया। सगाई की रस्म पूरी होने के बाद फिर से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

Anil Dujana love story: यूपी का खंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना कई आपराधिक मामलों में आरोपी है। लूट, हत्या, जबरन वसूली जैसी की धाराओं के तहत उसके खिलाफ 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन कोर्ट जब उसने अपने गर्लफ्रेंड से शादी की अनुमति मांगी तो अदालत ने उसकी याचिका का स्वीकार करते हुए सगाई की अनुमति दे दी। करीब दो घंटे के भीतर गैंगस्टर अनिल दुजाना का सगाई समारोह सम्पन्न हुआ। खास बात ये रही कि ये कोर्ट के सामने ये एक अनोखा मामला था, जिसमें किसी अपराधी की ओर से सगाई की अनुमति मांगी गई।
अनिल दुजाना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अपने आप में ये एक दुर्लभ मामला था, जिसमें गंभीर धाराओं के तहत जेल में बंद किसी आरोपी को सगाई की अनुमति कोर्ट की ओर से दी गई। ये आदेश सूरजपुर जिला सत्र अदालत ने सुनाया। गैंगस्टर अनिल दुजाना को कोर्ट ने शुक्रवार को पेशी के दौरान उसकी 22 वर्षीय प्रेमिका से सगाई करने की अनुमति दी।
यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर, UP STF ने मेरठ में किया एनकाउंटर
गैंगस्टर के वकील प्रताप सिंह ने कहा कि कोर्ट से सगाई के लिए मंजूरी मिलते ही अनिल दुजाना और उसकी गर्लफ्रेंड ने सगाई कर ली। वकील ने बताया कि दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं। सगाई के बाद दुजाना को वापस जेल भेजे जाने से पहले दोनों ने अदालत में एक हलफनामा पेश किया।
बता दें कि गैंगस्टर अनिल दुजाना मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव के रहने वाला है। उस के खिलाफ दर्ज मामलों में हत्या के कुल 13 केस हैं, जिनमें नोएडा भाजपा के पदाधिकारी विजय पंडित और व्यवसायी संजय त्यागी की हत्याएं शामिल हैं।
दुजाना पर यूपी सरकार द्वारा गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। शुरुआत में उसे ग्रेटर नोएडा की लक्सर जेल में रखा गया था, लेकिन उनके गुर्गों और उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी सुंदर भाटी के गिरोह के बीच सामूहिक झगड़े के मद्देनजर बांदा जिला जेल भेजा गया था।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: गैंगस्टर अनिल दुजाना कौन था, इंदिरा गांधी को धमकी देने वाले से था क्या कनेक्शन? जानिए












Click it and Unblock the Notifications