आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस वजह से किया नगर निकाय चुनाव में बीजेपी का बहिष्कार
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला मुख्यालय के बाहर पिछले 23 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार द्वारा कोई राहत न मिलने पर आगामी निकाय चुनाव में हिस्सा न लेने और सरकार के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में भी बिगुल फूंकने का फरमान जारी किया है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मीडिया के सामने ऐलान किया कि उन्हें भाजपा द्वारा चुनाव में दिए गए आश्वासनों पर कोई राहत कोई घोषणा नहीं मिली है। पिछले 23 दिनों से संघर्ष करने के बावजूद सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी प्राप्त नहीं हुआ है। इससे नाराज होकर प्रदेशव्यापी संगठन ने यह फैसला किया है कि आगामी निकाय चुनाव में वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे और इस कार्य में उनके परिजन भी इस कार्य में शामिल रहेंगे तथा मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। यदि सरकार द्वारा फिर भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती तो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का विरोध किया जाएगा।

मीडिया से रूबरू होते हुए संगठन की पदाधिकारियों ने बताया योगी सरकार द्वारा दिए गए सभी आश्वासन झूठे और खोखले साबित हो रहे हैं। इससे परेशान होकर प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव में बीजेपी का बहिष्कार करने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications