मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक बार फिर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा काटा। मानदेय बढ़ाने और नौकरी को स्थाई करने की मांग को लेकर दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर मे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ज्ञापन देने से पहले मोमबत्तियां जलाकर अपना विरोध भी जाहिर किया। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी।

anganwadi workers demanding increase in shahjahanpur

दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री का कहना है कि पिछले 4 महीने से मानदेय नहीं मिला है। उनका कहना है कि होली का त्यौहार आ गया है, लेकिन उनके मानदेय के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग है कि उन्हें मिलने वाला मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नौकरी में स्थाई जगह दी जाए। इन्हीं सब मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पहले पैदल मार्च निकाला और उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा काटा और धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धमकी दी है कि अगर उनकी सभी मांगे नहीं पूरी हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+