Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खुदाई से निकली मिट्टी में खेल रहे थे बच्चे, मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ती.. ग्रामीणों ने की पूजा शुरू

नेपाल बॉर्डर से नजदीक पीलीभीत जिले में उस वक्त लोगों की भीड़ एक निर्माण कार्य स्थल पर उमड़ पड़ी, जब खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की पीली धातू की मूर्ती निकलने की सूचना जंगल में आग के तरह क्षेत्र में फैली। बताया जा रहा है कि एक पानी की टंकी के निर्माण को लेकर चल रही खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की दुर्लभ व प्राचीन मूर्ति मिली है।

दरअसल, पूरा मामला पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील अंतर्गत गांव चार्ट फिरोजपुर धर्मशाला के पास का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान मंगलवार सुबह 8 बजे जेसीबी से खुदाई कर निकाली गई मिट्टी में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इन्ही खेल रहे बच्चों को मिट्टी के ढेर से भगवान विष्णु की पीली धातु की मूर्ति मिली।

ancient idol of Lord Vishnu was found in the excavated soil in puranpur of pilibhit

मिट्टी से मूर्ती निकलने की खबर देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँच गए। उन्होंने मूर्ति को उसी स्थान पर रखकर पूजा शुरू कर दी। आसपास के गांव के लोग भी मूर्ति को देखने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पानी की टंकी के लिए चल रहे खुदाई के कार्य को रुकवा दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि जिस स्थान पर भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है वहां मंदिर बनवाया जाए।

ancient idol of Lord Vishnu was found in the excavated soil in puranpur of pilibhit

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+