Summer Special Train:सहरसा- आनंद विहार टर्मिनस के फेरों की बढ़ी संख्या, इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह होगी
Summer Special Train Latest news Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05577/05578 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 16 मई से 30 जून, 2025 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 18 मई से 02 जुलाई,2025 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को 33 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी
05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16 मई से 30 जून, 2025 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर गढ़ बरौनी से 20.22 बजे, सुपौल से 20.47 बजे, सरायगढ़ से 21.45 बजे, निर्मली से 22.02 बजे, घोगरडीहा से 22.15 बजे, झंझारपुर से 22.37 बजे, सकरी से 23.02 बजे, दूसरे दिन दरभंगा से 00.05 बजे, जनकपुर रोड से 00.47 बजे, सीतामढ़ी से 01.35 बजे, बैरगनिया से 02.12 बजे, रक्सौल से 03.20 बजे, नरकटियागंज से 04.30 बजे, बगहा से 05.02 बजे, कप्तानगंज से 08.22 बजे, गोरखपुर से 09.50 बजे, बस्ती से 10.50 बजे, गोण्डा से 12.15 बजे, सीतापुर जं0 से 15.45 बजे, शाहजहाँपुर से 18.00 बजे, बरेली से 19.05 बजे, मुरादाबाद से 21.25 बजे तथा गाजियाबाद से 23.45 बजे छूटकर तीसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 00.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05578 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 मई से 02 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 05.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 05.50 बजे मुरादाबाद से 08.35 बजे, बरेली से 10.12 बजे, शाहजहाँपुर से 11.22 बजे, सीतापुर जं0 से 14.15 बजे, गोण्डा से 16.30 बजे, बस्ती से 17.50 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, कप्तानगंज से 20.47 बजे, बगहा से 23.20 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.20 बजे, रक्सौल से 01.15 बजे, बैरगनिया से 02.02 बजे, सीतामढ़ी से 02.45 बजे, जनकपुर रोड से 03.17 बजे, दरभंगा से 05.20 बजे, सकरी से 06.02 बजे, झंझारपुर से 06.27 बजे, घोगरडीहा से 06.47 बजे, निर्मली से 08.05 बजे, सरायगढ़
से 09.00 बजे, सुपौल से 09.32 बजे तथा गढ़ बरौनी से 09.47 बजे छूटकर सहरसा 10.30 बजे पहुंचेगी ।
Indian Railway: रेलवे सुरक्षा बल की इस खास पहल से खिले यात्रियों के चेहरे, हुए ये फायदे
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 कोचों सहित कुल 18 गरीबरथ के कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications