पुलिस ने किया सराहनीय काम, बूढ़ी मां 1 किलो देसी घी देने गई थाने
कोसी पुलिस ने इस माँ की पुकार पर ही नहीं बल्कि कई माँओं की पुकार पर शराब मुक्ति अभियान चलाकर पूरे गाँव को शराबमुक्त कराया।
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के कोसी थाने की पुलिस इन दिनों सुर्खियों में है और इसकी वजह है नजराने में मिला घी। ये घी एक माँ ने कोसी थाना पुलिस द्वारा बेटों को शराब पीने की लत से निजात दिलाने के कारण दिया। कोसी पुलिस ने अभियान चलाकर पूरे गाँव को शराबमुक्त कराया है।

इंस्पेक्टर के प्रयासों से गांव हुआ शराबमुक्त
आज हम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस का वो चेहरा दिखाने जा रहे है जिसकी वजह से वह आम जनता की वाहवाही लूट रही है। मथुरा के कोसी थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के बदनाम चेहरे को साफ करने की कोशिश की है। इस इंस्पेक्टर ने पूरे गांव को शराबमुक्त कर पुलिस का अच्छा चेहरा उत्तर प्रदेश की जनता के सामने रखा है।
इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने इसकी शुरुआत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के गांव से की है। मंत्री के गांव की बुजुर्ग महिला गंगा देवी एक दिन अपने तीन शराबी बेटों की शिकायत लेकर थानाध्यक्ष उदय वीर मलिक के पास पहुँची। शिकायत थी कि गंगा देवी के तीनों बेटे शराब पीकर उसे मार-पीट करके आधी रात को घर से निकाल देते हैं। इस शिकायत के बाद जब उदय वीर मालिक ने घटना की छानबीन शुरू की तो पता चला कि यहाँ के अधिकांश घरों में लोग शराब के नशे के आदी हैं और घर में रहने वाली महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं।

पंचायत की मदद से पुलिस ने किया बड़ा काम
थानाध्यक्ष ने गांव सांचौली में जाकर एक मदिर में ग्रामीणों को बुलाया और सभी के साथ शराब पीने के बाद घरेलू हिंसा पर चर्चा की और उन्हीं से इस मारपीट का फैसला करने को कहा। अब वहां सभी ग्रामीण दुविधा में थे कि आखिर खुद के द्वारा की गयी मार पीट पर क्या फैसला लें। थाना कोसी कलां इलाके के कई गांव राजस्थान और हरियाणा से लगे हुए हैं, इस वजह से इस इलाके में शराब की तस्करी का बड़ा खेल चलता है और यही वजह है कि यहाँ शराब पीने वालों की संख्या बहुत अधिक है। शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी ने ये बैठक मंदिर में रखी क्योंकि सांचोली के ग्रामीण इस मंदिर को बहुत मानते है और इस मंदिर पर कभी झूठ नहीं बोलते। यही वजह थी कि थाना प्रभारी ने मंदिर में लोगों को शराब की बुराई के बारे में समझाते हुए सभी से शराबबंदी की राय रखी , जिसे सभी ने एक राय होकर मंजूरी दे दी। इतना ही नहीं सभी ग्रामीणों में शराब न पीने के साथ-साथ यहाँ अवैध शराब की तस्करी न करने की कसम देवी के पवित्र मंदिर में खाई। इस पंचायत का असर भी अब देखने को मिला और धीरे-धीरे पूरा गांव शराबमुक्त हो गया।

बूढ़ी मां दे रही है पुलिस को दुआ
गाँव के शराबमुक्त होने के बाद गंगा देवी एक किलो देसी घी लेकर कोसी थाने पहुँची और इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक को गिफ्ट में दिया। गँगा देवी का कहना है कि पंचायत के बाद तीनों बेटों ने शराब छोड़ दी। ये बूढी माँ उस पुलिस कर्मी को दुआए देती नहीं थक रही।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications