VIDEO: चेकिंग के दौरान दरोगा ने बाइक सवार को धुना

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चेकिंग अभियान के दौरान एक दरोगा इस कदर बौखला गया कि उसने एक मोटर साइकिल सवार को सरेआम पीट दिया। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक को दारोगा ने पहले तो रोक लिया । उसके बाद उससे गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। कुछ देर में ही मामला इतना बढ़ गया कि दरोगा ने युवक का हाथ मरोड़ते हुए जमकर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के बीच बचाव के बाद युवक वहां से बचकर निकल सका।

यह है मामला


इटावा में एसएसपी महोदय के आदेश पर कड़ी वाहन चैकिंग की जा रही थी । यह चैकिंग थाना सिविल लाइन पुलिस मैनपुरी रेलवे क्रोसिंग में चल रही थी। इसी दौरान एक दारोगा ने अचानक एक बाइक सवार शख्स को रोक लिया । उससे गाली-गलौच कर मारने-पीटने लगा । देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक वहां से बच कर निकल गया । इसी बीच किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।

स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद जा सका बाइक सवार

वहीं पर स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार के कानों में ईयर फोन लगा देख दारोगा साहब उखड़ गए थे। उसको साइड में लेकर पहले उसका हाथ मरोड़ा और फिर उसे जमकर पीटा। हालांकि मामले में अभी तक दारोगा का नाम पता नहीं पता लगा है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इटावा पुलिस महकमें हलचल मची हुई है। वहीं एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है, मामला संज्ञान में आया है। इसपर जांच के आदेश एएसपी को दिए गए हैं। वीडियो संज्ञान में आया है, अभी दारोगा की पहचान नहीं हो पाई है । लेकिन एसपी को जांच के आदेश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+