एक वकील ने बीवी से कहा चलाओ बंदूक, कानपुर में दूसरे वकील का मर्डर
कानपुर। यूपी में कानपुर की घनी आबादी के बीच स्थित परमट मन्दिर के पास एक अधिवक्ता सुनील शर्मा की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गयी। चश्मदीदों के मुताबिक गोली पड़ोस में रहने वाले एक अन्य अधिवक्ता मोहित श्रीवास्तव की पत्नी रिचा श्रीवास्तव ने अपनी दोनाली बन्दूक से चलायी थी।

पुलिस को शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि मोहित और सुनील दोनो अधिवक्ता थे लेकिन किसी बात पर उनमें विवाद चल रहा था। रविवार को सुनील शर्मा मन्दिर में दर्शन करके जैसे ही बाहर आये, मोहित ने उन्हें ललकारा और अपनी पत्नी से गोली चलाने को कहा। गोली से सुनील का भेजा उड़ गया।
इस गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी पति, पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी बंदूक जब्त कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications