Puja Special Train: यात्रिगण कृपया ध्यान दें! अब बारसोई स्टेशन पर रूकेगी ये स्पेशल ट्रेन, टाइम करें नोट
Puja Special Train: त्योहारों का सीजन नजदीक है। ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ के देखते हुए रेलवे ने खास तैयारी अभी से कर ली है। कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस अब बारसोई स्टेशन पर रुकेगी।
- पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15934 - 15933 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस का बारसोई स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। यह यात्रियों की मांग पर हुआ है। ऐसा होने से इस स्टेशन के यात्रियों को राहत मिलेगी।

- उन्होंने बताया कि अमृतसर से 19 सितम्बर से चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस बारसोई स्टेशन पर 06.13 बजे पहुंचकर 06.15 बजे छूटेगी।
- इसी प्रकार वापसी यात्रा में न्यू तिनसुकिया से 16 सितम्बर से चलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस बारसोई स्टेशन पर 04.43 बजे पहुंचकर 04.45 बजे छूटती है।
सप्ताह में एक बार चलती है
- अमृतसर न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, जिसका ट्रेन नंबर अमृतसर जंक्शन से न्यू तिनसुकिया जंक्शन तक चलने वाली एक मेल - एक्सप्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन अमृतसर से सप्ताह में एक बार चलती है और लगभग 2,828 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसमें यात्रा में लगभग 59 घंटे 20 मिनट लगते हैं यह ट्रेन विभिन्न श्रेणियों जैसे 1A, 2A, 3A, 3E, और SL में उपलब्ध है और इसमें पेंट्री की सुविधा नहीं है ।












Click it and Unblock the Notifications