हरदोई: बंदरों ने तोड़ी अमोनिया गैस की पाइपलाइन, मची अफरा-तफरी
हरदोई। यूपी के हरदोई में माधौगंज कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। कोल्ड स्टोर के आसपास से निकल रहे लोगों के आंसू निकलने लगे। आनन-फानन ही बिलग्राम से दमकल वाहन मंगाया गया, लेकिन इसमें अमोनिया गैस के असर को कम करने के कोई इंतजाम ही नहीं थे।

माधौगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन मंडी के निकट माधौगंज कोल्ड स्टोर है। मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह बजे स्टोर से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव से कोल्ड स्टोर परिसर में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार लोग भी असहज हो गए। जानकारी मिलते ही हरकत में आए कोल्ड स्टोर के प्रबंधकों और मालिकों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जानकारी बिलग्राम में दमकल विभाग को दी गई तो वहां से वाहन मौके पर पहुंच गया। लेकिन मौके पर पता चला कि इसमें अमोनिया गैस से निपटने का कोई इंतजाम नहीं है।
उधर दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने सेलापुर मार्ग पर आवागमन रुकवा दिया। गैस के प्रभाव के कारण मंडी परिसर में व्यापारी और किसान भी असहज महसूस करने लगे। कोल्ड स्टोर के मालिक राकेश वर्मा के भाई विकास वर्मा ने बताया कि बंदरों ने उछलकूद के दौरान अमोनिया गैस के पाइप को तोड़ दिया। इसी के चलते गैस फैल गई। पाइप को जुड़वा दिया गया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications