राम मंदिर के मुद्दे पर अमित शाह का बड़ा बयान, 1992 का किया जिक्र
अमित शाह बोले राम मंदिर के मुद्दे पर आज भी हमारा रुख साफ, विवादित ढांचे के गिरने के बाद से हम अपने रुख पर कायम
लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ के तीन दिवसीय दौर पर मीडिया से बात करते हुए राम मंदिर के मुद्दे पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा हमारे घषणा पत्र में हैं और यह बनेगा। हालांकि शाह ने कहा कि यह मुद्दा हमेशा से ही हमारे घोषणा पत्र में रहा है लेकिन हमने यह हमेशा कहा है कि कोर्ट के फैसले या फिर आपसी सहमति के आधार पर मंदिर बनेगा।

अमित शाह ने कहा कि जबसे विवादित ढांचा गिरा है, तबसे राम मंदिर का मुद्दा हमारे घोषणा पत्र में है और हमारे रुख में आजतक इसपर कोई बदलाव नहीं आया है। हमने हमेशा से ही कहा है कि कोर्ट के फैसले या आपसी सहमति के आधार पर ही राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने भी इस बात को दोहराया है।
इसे भी पढ़ें- बिहार के सवाल पर भड़के अमित शाह, मैं क्या नीतीश कुमार को बंदूक दिखाता
वहीं जब अमित शाह से सवाल पूछा गया कि सरकार हमेशा से गो रक्षा की बात करती है, ऐसी चर्चा भी है कि गो मंत्रालय का गठन हो सकता है। इसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि इस तरह के कई प्रस्ताव हमारे पास आए हैं और हम इसपर विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि गोरक्षा के नाम पिछले कुछ महीनों में कई मारपीट और हत्या के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मोदी सरकार विरोधियों के निशाने पर है।












Click it and Unblock the Notifications