आजादी के बाद सबसे बड़ी जीत और मोदी सबसे लोकप्रिय नेता, बोले अमित शाह

यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों को दी बधाई।

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी में बंपर जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले देशभर के लोगों को होली की अग्रिम बधाई। उन्होंने कहा कि जो नतीजे आए हैं वह काफी उत्साह वाले हैं, हम उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रहे हैं, पंजाब में हम हारे हैं लेकिन हमें वहां 30 फीसदी वोट मिला है।

amit shah

आजादी के बाद नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता

आजादी के बाद उत्तराखंड और यूपी में यह सबसे बड़ी जीत है, यह प्रदेश की जनता, नरेंद्र मोदी व कार्यकर्ताओं की जीत है। यह जीत नोटबंदी पर जनता की मुहर है, जनधन, उज्जवला जैसी छोटी योजनाओं पर लोगों ने अपना भरोसा जताया है। आजादी के बाद नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता से स्वीकार करती है।

लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे

जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का अब अंत होगा, इसके साथ अब जो विकास की बात करेगा उसी आधार पर चुनाव होगा। लोगों ने काम करने वाली सरकार को स्वीकार किया है। आजादी के बाद लोकतंत्र के में काम के बल पर वोट लेने की शुरुआत हुई है। उत्तर प्रदेश की विकास के अब सारे रास्ते खुल गए हैं, भाजपा अब यूपी में विकास का नए युग की शुरुआत करेगी। इस चुनाव ने हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ाया है। लोगों ने हमपर जो भरोसा रखा है उसपर हम 100 फीसदी खरे उतरेंगे।

अमेठी-रायबरेली में 6 सीटें जीत रहे हैं

अमेठी और रायबरेली में भाजपा 10 में से 6 सीटें जीतने जा रही है। 2014 में हमारा परिणा 2 सीटों पर अच्छा नहीं था, लेकिन हमने वहां पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है और जीत की ओर बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में यह परिणाम देशी की राजनीति की दिशा को तय करने का काम करेगी।

मायावती की मन:स्थिति को समझ सकता हूं

मायावती की टिप्पणी पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहुंगा, उनकी मन:स्थिति को मैं समझ सकता हूं। कल पीएम के स्वागत के बाद संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जिसके बाद तय होगा कि चारों राज्यों में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा।उत्तर प्रदेश की जनता हिंदु-मुसलमान से बाहर निकल चुका है, मतदाता, मतदाता होता है, सबको विकास चाहिए, काम करने वाली सरकार चाहिए।

क्या बोलें खुद मुख्यंत्री बनने के सवाल पर

वहीं जब अमित शाह से पूछा गया कि क्या वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने कहा कि मेरे पास बहुत काम है भैया और मैं यूपी का वोटर भी नहीं हूं। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने विकास के लिए वोट किया है और प्रदेश की जनता के भरोसे पर हम खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे, हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योग्यता के आधार पर सबसे योग्य उम्मीदवार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य अंश

  • गठबंधन के दोनों साथी हमारी सरकार में साथी होंगे।
  • भाजपा की सरकार बनने का अर्थ ही यही होता है कि कानून व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
  • देश के गरीबों के लिए पहली बार सबसे अधिक काम किया गया।
  • गोवा में हर सरकार बनाने की स्थित में पहुंचेंगे, हमे भरोसा है कि गोवा में हमारा मुख्यमंत्री होगा।
  • योग्यतम उम्मीदवार का चयन मुख्यमंत्री के पद के लिए किया जाएगा।
  • यह चुनाव हमने यूपी की जनता की भलाई के लिए लड़ा है।
  • हम पहली ही कैबिनेट की बैठक में किसानों की कर्ज माफी का प्रस्ताव लेकर आएंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+