VIDEO: जब भक्तों के हाथों से स्वयं भगवान श्रीकृष्ण पीने लगे दूध! चमत्कार देख टूट पड़ी भीड़
अमेठी। भगवान श्री कृष्ण के एक भक्त का उस वक़्त खुशियों का ठिकाना नहीं रह जब उसने भगवान की मूर्ति को भोग में दूध पिलाया और श्रीकृष्ण की मूर्ति ने भोग को पूरा ग्रहण कर लिया। फिर क्या था ये खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। मंदिर पहुंचे भक्तों में मंदिर के भगवान को अपने हाथों से दूध पिलाने की होड़ लग गई। हैरानी की बात ये रही कि भगवान ने किसी को निराश नहीं किया और भक्तों का भोग लगाने के लिए पिलाए गए दूध को ग्रहण किया। कुछ लोग इसे अंधविश्वास तो भक्त इसे बड़ी आस्था मान रहे हैं।

जिले के जरौटा गांव का मामला
मामला जिले के जरौटा गांव निवासी सत्यराज मिश्र के घर का है। गुरुवार को यहां कृष्ण की मूर्ति ने भोग में दूध लगाया और प्रभु ने भोग को पूरा ग्रहण कर लिया। इसके बाद सत्यराज मिश्र के घर दूध पिलाने के लिये भक्तों की लाइन लग गई, महिलाएं, बच्चे दूध पिलाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने लगे और भगवान की मूर्ति ने किसी को निराश नहीं किया। उधर गाँव में अब दूर-दूर से लोग ये चमत्कार देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फिलहाल अब ये अन्धविश्ववास है या आस्था इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है।












Click it and Unblock the Notifications