बेटे की गुहार पर 5 महीने बाद क्रब से बाहर आई 'मां'

अमेठी। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को ज़िले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर गांव में कब्र खोद कर एक महिला का शव निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। करीब 5 माह पहले महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी।

men tried to rape a girl who go for throwing garbage

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार शुकुल थाना अंतर्गत शेखपुर गांव निवासी सुरजी 45 पत्नी स्व राम सजीवन 25 फरवरी रविवार की रात घर में थी और दोनों लड़के घर के बगल मंगलोत्सव कार्यक्रम देखने गए थे। मृतका सुरजी की बेटी ने बताया कि जब रात में वो कार्यक्रम देखकर वापस घर आई तो उसकी माँ ने दरवाजा खोला। जिसके बाद वह सो गई, लेकिन जब सुबह उठी तो देखा कि बिस्तर इधर उधर पड़ा है और मां के चेहरे पर दाग और चोट के निशान है।

तब मैंने मां को आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर न पाकर अपनी बड़ी मां को बुलाकर लाई। लेकिन तब तक मां की मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस को सूचना दी गई थी मौके पर पहुंची शुकुलबाजार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को गाँव के पास ही दफना दिया गया था। इस मामले में पुलिस पाँच लोगो के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

बेटे की अर्जी पर कोर्ट ने दिया पुनः पोस्टमॉर्टम का आदेश
केस दर्ज होने के बाद मृतका के बेटे ने कोर्ट से शव का पुनः पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की थी। जिसके बाद कोर्ट का आदेश होने पर बुधवार को शेखपुर गांव में एसडीएम मुसाफिरखाना अभय कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश, नायब तहसीलदार विद्या सागर मिश्रा व पुलिस बल की मौजूदगी में सुरजी का शव कब्र खोदकर बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+