अमेठी: न्यूज चैनल रिपोर्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में मचा कोहराम
एक लोकल न्यूज चैनल और एजेंसी के लिए काम करने वाले संवाददाता रजुल को आजाद नगर में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रजुल चैनल के लिए कवरेज करने के लिए निकले थे।
अमेठी। एक न्यूज चैनल और एजेंसी के रिपोर्टर की न्यूज़ कवरेज पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया है। वे शुक्रवार को सुल्तानपुर से गौरीगंज कवरेज के लिए जा रहे थे जहां रास्ते में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संवाददाता की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मचा गया है। वहीं, साथी पत्रकार भी दोस्त की मौत की खबर से बेहद गमगीन हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, एक लोकल न्यूज चैनल और एजेंसी के लिए काम करने वाले संवाददाता रजुल को आजाद नगर में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रजुल चैनल के लिए कवरेज करने के लिए निकले थे। वहीं, घायलावस्था में रजुल को आसपास के लोगों ने भेटुआ सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, इस सड़क दुर्घटना में मौत से पूरा परिवार सहमा गया है। पत्रकार रजुल के पिता, पत्नी और दो लड़कों का रो-रो कर बुरा हाल है जबकि साथी पत्रकारों में साथी के बिछड़ने का दर्द है। रजुल निगम सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर स्थित पुराना बाज़ार के रहने वाले थे। ये भी पढ़ें: वाराणसी: नो एंट्री में घुसे बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया युवक का एक पैर












Click it and Unblock the Notifications