Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुलायम की समधन ने लगाया चोरी का आरोप, कहा-गायब हैं मेरे गहने

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की समधन और लखनऊ विकास प्राधिकरण की पूर्व उपसचिव अंबी बिष्ट ने एलडीए के वीसी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने एलडीए के पीएन सिंह पर गनहे चोरी करने और अफसरों को प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है।

ambi bisht has serious allegations against LDA

बता दें कि मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की सास अंबी बिष्ट एलडीए में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात रह चुकीं हैं। अंबी बिष्ट के तबादले के बाद एलडीए के वीसी पीएन सिंह ने अंबी बिष्ट के कार्यालय का ताला तुड़वा दिया था। उन्होंने बताया कि कमरे में कान, नाक और गले की ज्वेलरी रखी हुई थी, जो अब गायब है। इस पूरे मामले में अंबी बिष्ट ने वीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोर्ट ने गोमतीनगर थाने से 16 जुलाई को मामले की रिपोर्ट तलब की है।

आपको बता दें कि योगी सरकार ने कुछ सप्ताह पहले ही अंबी बिष्ट से 24 घंटे के अंदर ही जोन 5 का चार्ज वापस ले लिया था। अंबी बिष्ट नगर निगम में कर निर्धारण अधिकारी के पोस्ट पर जोन 7 में तैनात थीं। अंबी बिष्ट को नगर निगम के जोनल 5 का चार्ज दिया गया था। लेकिन जब वो जोन 5 के कार्यालय पहुंची तभी उनको नगर निगम के मु्ख्यालय से फोन करके वापस बुला लिया गया। इसके बाद उनकी जगह पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को जोनल अधिकारी 5 का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया।

फर्रुखाबाद में तैनात थीं अंबी बिष्ट
योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद अंबी बिष्ट का एलडीए के उप सचिव के पद से फर्रुखाबाद नगर पालिका में तबादला कर दिया गया था। अंबी बिष्ट नगर निगम की अधिकारी थीं लेकिन उन्हें काफी समय से एलडीए में तैनाती दी गई थी। फरवरी 2018 में उनका तबादला आदेश संशोधित करके नगर निगम में कर दी गई थी और वो कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+